देहरादून मुठभेड़: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, फायरिंग में एक घायल
देहरादून में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बसंत विहार थाना क्षेत्र के हरबंशवाला बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे तेज रफ्तार में भाग निकले।
पुलिस टीम ने जब उनका पीछा किया तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। मौके से पुलिस ने दो अवैध देशी तमंचे (.315 बोर), जिंदा और खोखा कारतूस के साथ घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल्ला (37), निवासी सहारनपुर और शाहनवाज सलमानी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अब्दुल्ला पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ सहारनपुर, मेरठ और गाजियाबाद में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें 👉 कालाढूंगी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत
घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





