हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में पिल्ला गैंग का आरोपी और सीज की गई बाइकें।
Spread the love

हरिद्वार पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: पिल्ला गैंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दहशत फैलाने वाली 8 बाइकें सीज

हरिद्वार में अपराधियों और हुड़दंगियों के खिलाफ पुलिस का अभियान “ऑपरेशन प्रहार” लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने शहर में दहशत फैलाने वाले ‘पिल्ला गैंग’ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

हाल ही में भीमगोडा बैराज क्षेत्र में इस गैंग के सदस्यों द्वारा मारपीट करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दहशत फैलाने का मामला सामने आया था, जिस पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, मामूली विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि यह गैंग सोशल मीडिया पर अपनी धमक जमाने और नाम कमाने के लिए राह चलते लोगों के साथ मारपीट करता है और फिर उन वीडियो को इंस्टाग्राम व फेसबुक पर साझा करता है। भीमगोडा बैराज क्षेत्र में हुई ताजा घटना में गैंग के युवकों ने कुछ लोगों के साथ मारपीट की थी, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए 19 वर्षीय मुख्य आरोपी आर्यन सैनी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल दो नाबालिगों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

कनखल थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में बढ़ती गैंगबाजी को रोकने के लिए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया है, जिसमें सादे कपड़ों में जवान तैनात किए गए हैं। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पिल्ला गैंग से जुड़ी 8 मॉडिफाइड बाइकों को भी सीज किया है, जिनका इस्तेमाल दहशत फैलाने के लिए किया जा रहा था।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शहर में सक्रिय अन्य गैंगों और सोशल मीडिया पर हथियारों या हिंसा का प्रदर्शन करने वाले अकाउंट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

You missed