Spread the love

हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोरी गैंग का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

01 मई 2026 को वादी विशांत टम्टा निवासी हल्दूचौड़ (लालकुआं) ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (UK04AR-5342), जिसे 29 अप्रैल को सुशीला तिवारी अस्पताल गेट के सामने खड़ा किया गया था, अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। इस पर पुलिस ने एफआईआर संख्या 142/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो संदिग्ध एक एक्टिवा स्कूटी (UK06BB-4103) पर आते दिखाई दिए। फुटेज में एक आरोपी बाइक का लॉक तोड़कर उसे चोरी करते नजर आया।

तकनीकी विश्लेषण और सटीक सुरागरसी के आधार पर पुलिस ने 3 मई 2026 को दो आरोपियों—

• दलवीर सिंह (55 वर्ष), निवासी बिजली कॉलोनी, नानकमत्ता (उधमसिंह नगर)

• संजय कालरा (38 वर्ष), निवासी आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर (उधमसिंह नगर)

को हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बाइक चोरी की घटना कबूल करते हुए बताया कि चोरी की गई पल्सर मोटरसाइकिल को नेपाल में बेच दिया गया है। इसके अलावा उनकी निशानदेही पर एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल बुलेट (UK04 AA-4778), जो पूर्व में दर्ज एफआईआर संख्या 390/2025 से संबंधित थी, थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से बरामद की गई।

बरामदगी

• बुलेट मोटरसाइकिल (UK04 AA-4778)

• घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी (UK06BB-4103)


Spread the love

You missed