haldwani-administration-inspected-water-logging-areas-and-devkhadi-nalla-work-plan
Spread the love

हल्द्वानी में देवखड़ी नाले का होगा कायाकल्प! नगर मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण

हल्द्वानी में मानसून की तैयारियों और जलभराव की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का धरातलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने तपोवन, कृष्ण विहार और देवखड़ी नाले से प्रभावित होने वाले इलाकों का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए।

यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, मामूली विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या

आगामी मानसून सीजन को देखते हुए प्रशासन ने देवखड़ी नाले के वन क्षेत्र वाले हिस्से में जल्द से जल्द डी-सिल्टिंग (सफाई) कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान एडीबी के अधिकारियों को कमजोर तटबंधों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। विशेष रूप से हाइडल गेट्स से जीएसटी कार्यालय के बीच स्थित संवेदनशील स्थल पर, जहां पहले भी नाले के उफान से दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, वहां सायफन निर्माण और नाले को चौड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं। सिंचाई विभाग को इसे ड्रेनेज प्लान में शामिल कर स्थायी समाधान निकालने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

नैनीताल मार्ग और तिकोनिया क्षेत्र में होने वाले जलभराव को रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। बरेली रोड पर जलभराव की समस्या को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए शनि बाजार नाले के डायवर्जन कार्य को गति देने को कहा गया है। इसके लिए रेलवे विभाग से आवश्यक अनुमतियां समय पर लेने के लिए एडीबी के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही शनि बाजार रोड पर पोल शिफ्टिंग के लिए धनराशि यूपीसीएल को उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान तीनपानी से मंडी की ओर चल रहे कार्यों की धीमी गति पर अधिकारियों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। कार्यों में तेजी लाने के लिए टीमों की संख्या बढ़ाने और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए और अधिकारी स्वयं प्रतिदिन कार्यों की निगरानी करेंगे।

#Haldwani, #CityUpdate, #MonsoonPreparation, #Uttarakhand

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

You missed