सनसनीखेज: राहुल गांधी का ‘PA’ बनकर उत्तराखंड के नेताओं को लूटा! 25 लाख की ठगी करने वाला अमृतसर का ‘नटवरलाल’ देहरादून में गिरफ्तार
देहरादून: राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक ऐसे हाई-प्रोफाइल अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने अपनी शातिराना चालों से उत्तराखंड की सियासत में खलबली मचा दी है। यह गिरोह खुद को कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी का निजी सचिव (PA) बताकर नेताओं को पार्टी में ऊंचे पद और चुनाव में टिकट दिलाने का लालच देकर करोड़ों की ठगी कर रहा था।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर गठित एसआईटी और राजपुर पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर गिरोह के मुख्य सरगना गौरव कुमार को अमृतसर, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है।
इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब जाखन निवासी भावना पांडे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि कनिष्क सिंह नाम के एक व्यक्ति ने राहुल गांधी का निजी सचिव बनकर उनसे संपर्क किया और पार्टी में अहम पद दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये की मांग की।
यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, मामूली विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या
ठग इतना शातिर था कि उसने भावना पांडे को विश्वास में लेने के लिए फोन पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की आवाज में बात की, जिससे उन्हें लगा कि वह वास्तव में दिल्ली के बड़े नेताओं के संपर्क में है। गत 13 अप्रैल को आरोपी के साथियों ने देहरादून पहुंचकर नगद राशि ली और उसके बाद अपना फोन बंद कर दिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी गौरव कुमार ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह ‘माई नेता डॉट कॉम’ और ‘ट्रू कॉलर’ जैसी वेबसाइटों से चुनाव लड़ने वाले नेताओं का डेटा और एफिडेविट निकालता था। इसके बाद वह नेताओं को उनकी प्रोफाइल के हिसाब से पद या टिकट का लालच देकर अपना शिकार बनाता था।
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
जांच में सामने आया है कि यह गिरोह 2017 से सक्रिय है और राजस्थान में विधायक का टिकट दिलाने के नाम पर 1.90 करोड़ रुपये, पटना में 3 लाख और पंजाब के कई जिलों में लाखों की ठगी कर चुका है। पकड़े जाने से बचने के लिए ये लोग हरियाणा नंबर की लग्जरी कारों से चलते थे और उत्तराखंड में एंट्री करने के बाद पहचान छुपाने के लिए स्थानीय टैक्सी का इस्तेमाल करते थे।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी गौरव कुमार को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह जाखन स्थित पैसिफिक मॉल के पास एक और व्यक्ति से 12 लाख रुपये की वसूली करने पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी में इस्तेमाल मोबाइल और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। इस गिरोह में छज्जू, रजत मदान और मनिंदर सिंह कालू जैसे अन्य सदस्य भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें पंजाब और हरियाणा में दबिश दे रही हैं।
#Dehradun, #CrimeAlert, #UttarakhandPolice, #FraudStory
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





