बरामद हाथी दांत और गिरफ्तार तस्करों के साथ उत्तराखंड एसटीएफ की टीम
Spread the love

उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ के हाथी दांत के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड एसटीएफ (STF) ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऊधमसिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी भरकम हाथी दांत बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।

कार्रवाई का विवरण: पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ और एसएसपी एसटीएफ के निर्देशों पर राज्य में वन्यजीव अंगों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है। कुमाऊँ यूनिट की एसटीएफ टीम और वन विभाग ने संयुक्त रूप से बीती देर रात बराकोली रेंज के कल्याणपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोका गया, जिनकी तलाशी लेने पर लगभग 7 किलो 820 ग्राम वजन का एक विशाल हाथी दांत बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, मामूली विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या

बरामदगी और कानूनी कार्रवाई: बरामद हाथी दांत की लंबाई लगभग 3 फीट 3 इंच और गोलाई 13 इंच है। हाथी दांत को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है, जिसके अंगों की तस्करी करना एक गंभीर अपराध है। पकड़े गए तस्करों के विरुद्ध बराकोली रेंज में वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और हाथी के शिकार से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. मरतुन्जय हलदार (32 वर्ष): पुत्र सुकुमार हलदार, निवासी गुरुग्राम, शक्तिफार्म, सितारगंज।

  2. माणिक मंडल (35 वर्ष): पुत्र स्वर्गीय निर्मल मंडल, निवासी गुरुग्राम, शक्तिफार्म, सितारगंज।

बरामद सामान:


Spread the love