CBI ने LUCC चिटफंड घोटाले में सरगना सहित 5 को दबोचा, 400 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बहुचर्चित लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी (LUCC) चिटफंड घोटाले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को देश के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुशील गोखरू, राजेंद्र सिंह बिष्ट, तरुण कुमार मौर्य, गौरव रोहिल्ला और ममता भंडारी शामिल हैं।
जांच एजेंसी के मुताबिक, उत्तराखंड के करीब एक लाख से अधिक निवेशकों को लुभावनी योजनाओं का झांसा देकर उनसे लगभग 800 करोड़ रुपये जमा कराए गए, जिनमें से 400 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई है।
यह भी पढ़ें 👉 शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, पंचायत में मायके और ससुराल वालों ने तोड़ा नाता
उत्तराखंड उच्च न्यायालय की नैनीताल पीठ के आदेश पर 26 नवंबर 2025 को CBI ने इस मामले की जांच संभाली थी और भारतीय न्याय संहिता सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपियों ने निवेशकों के पैसों से कई अचल संपत्तियां भी खरीदी थीं, जिन्हें फ्रीज करने के लिए अब राज्य सरकार के वित्त विभाग को विवरण भेजा गया है।
यह भी पढ़ें 👉 बेमिसाल प्रेम कहानी:: सतना जेल की महिला अधिकारी ने उम्रकैद के सजायाफ्ता रहे धर्मेंद्र से रचाया विवाह
हालांकि, मामले का मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल अपनी पत्नी सानिया अग्रवाल के साथ विदेश फरार है, जिनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले की गहन जांच जारी है।





