सरकारी विज्ञापन
Nainital Police Farewell Ceremony at Mini Police Line Haldwani with Senior Officers
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी / नैनीताल: जनपद नैनीताल से स्थानांतरित होकर अन्य जिलों में नई जिम्मेदारियां संभालने जा रहे 06 निरीक्षकों के सम्मान में आज मिनी पुलिस लाइन, हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने की। इस दौरान अधिकारियों के सरल व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा और जनहित में दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

स्थानांतरित 06 निरीक्षक और उनके नए तैनाती जनपद

समारोह में एसएसपी नैनीताल ने स्थानांतरित हो रहे निम्नलिखित अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विदा किया:

  1. निरीक्षक श्री अरुण कुमार सैनी (प्रभारी निरीक्षक, कालाढूंगी) — अब जनपद ऊधमसिंहनगर में सेवाएं देंगे।

  2. श्री विजय सिंह मेहता (प्रभारी निरीक्षक, हल्द्वानी) — अब जनपद बागेश्वर में सेवाएं देंगे।

  3. श्री प्रकाश सिंह मेहरा (प्रभारी निरीक्षक, भवाली) — अब जनपद अल्मोड़ा में सेवाएं देंगे।

  4. श्री हरपाल सिंह (प्रभारी निरीक्षक, तल्लीताल) — अब जनपद बागेश्वर में सेवाएं देंगे।

  5. श्री दिनेश सिंह फर्त्याल (प्रभारी निरीक्षक, बनभूलपुरा) — अब जनपद पिथौरागढ़ में सेवाएं देंगे।

  6. श्री सुशील चंद्र जोशी (प्रभारी निरीक्षक, मुखानी) — अब जनपद अल्मोड़ा में सेवाएं देंगे।

यह भी पढ़ें 👉लखनऊ में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा: पत्नी और प्रेमी सिपाही ने रची थी बैंक मैनेजर को मरवाने की साजिश, 5 गिरफ्तार

वरिष्ठ अधिकारियों ने की प्रशंसा, भेंट किए गए मोमेंटो और उपहार

इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल, एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी श्री हरबंस सिंह और एसपी संचार श्री रेवाधर मठपाल ने सभी अधिकारियों की प्रभावी पुलिसिंग, मृदुल स्वभाव व कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान उनके कार्यों से जुड़े अनुभव साझा किए तथा उन्हें स्मृति चिह्न (मोमेंटो) और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। स्थानांतरित अधिकारियों ने भी नैनीताल जनपद में तैनाती के दौरान अपने अनुभव साझा किए और एसएसपी नैनीताल, अन्य उच्चाधिकारियों तथा पुलिस बल के साथियों के सहयोग के लिए आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉“शादी की रस्मों के बीच मच गया हड़कंप”: कालाढूंगी से बारात लेकर पहुंचे दूल्हे पर दहेज मांगने का आरोप

थाना प्रभारियों के रूप में महत्वपूर्ण स्तंभ की तरह किया कार्य : एसएसपी

समारोह के समापन पर एसएसपी नैनीताल ने कहा कि स्थानांतरण विभागीय प्रक्रिया का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों ने जनपद में सेवा और प्रभावी पुलिसिंग के जरिए जनविश्वास कायम रखते हुए कानून-व्यवस्था एवं वीआईपी ड्यूटी सहित पुलिसिंग के हर पहलू में योगदान दिया है, और नैनीताल पुलिस को उनकी कमी खलेगी। उन्होंने बताया कि सभी ने नैनीताल पुलिस की टीम के थाना प्रभारियों के रूप में एक महत्वपूर्ण स्तंभ की तरह कार्य किया है, तथा विश्वास जताया कि वे नई तैनाती स्थलों पर भी इसी निष्ठा से कार्य करते हुए विभाग का गौरव बढ़ाएंगे। अंत में नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से सभी को नवीन तैनाती के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी गईं।

यह भी पढ़ें 👉“1.80 करोड़ के लोन के बदले मांगी गई थी 9 लाख रुपये की रिश्वत”: 50 हजार नकद लेते ही CBI की एंटी करप्शन ब्रांच ने दबोचा एजेंट

इस अवसर पर श्री रविकांत सेमवाल सीओ रामनगर, श्री विमल प्रसाद सीओ लालकुआं, श्री विनय सिंह सीओ भवाली, श्री लव शर्मा सीओ हल्द्वानी, श्री समीरन भट्ट सीओ ऑप्स, श्री हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक, श्री ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, श्री राजकुमार बिष्ट निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, श्री भूपेश पांडेय निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, श्री हिमांशु पंत प्रधान लिपिक, सुश्री साधना आशुलिपिक सहित अन्य शाखा प्रभारी व स्टाफ मौजूद रहे।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin