ऋषिकेश में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार जूनियर इंजीनियर फैसल खान
Spread the love

उत्तराखंड में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 50 हजार की रिश्वत लेते JE गिरफ्तार, ट्रैप टीम ने रंगे हाथ दबोचा

देहरादून में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जूनियर इंजीनियर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फैसल खान के रूप में हुई है, जो ऋषिकेश के पशुलोक बैराज परियोजना से जुड़े कार्यों में तैनात था।

मामला उस समय सामने आया जब एक ठेकेदार ने विजिलेंस से शिकायत की कि टेंडर कार्य का भुगतान जारी करने के बदले JE फैसल खान उससे रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस विभाग ने पूरे मामले की गोपनीय जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड: नर्सिंग और पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, पहली बार लागू हुई ‘एकीकृत’ व्यवस्था

प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर देहरादून विजिलेंस थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद एसपी विजिलेंस के नेतृत्व में विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया।

योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने आरोपी इंजीनियर को रिश्वत की रकम लेते समय रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें 👉 शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, पंचायत में मायके और ससुराल वालों ने तोड़ा नाता

इस कार्रवाई के बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विजिलेंस अधिकारियों ने साफ कहा है कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और रिश्वतखोरी में शामिल किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।


Spread the love