खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से 2 मासूमों की मौत
Spread the love

काशीपुर में बड़ा हादसा: खाली प्लॉट में भरे बरसाती पानी में डूबने से दो मासूम दोस्तों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम! 👇

काशीपुर (उधम सिंह नगर): जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र से एक बेहद ही दुखद और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महादेव कॉलोनी में घर से खेलने निकले दो मासूम दोस्त पड़ोस के ही एक खाली प्लॉट में भरे बरसाती पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों बच्चों को गहरे पानी से बाहर निकालकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों मासूमों को मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक हादसे के बाद से ही दोनों पीड़ित परिवारों में चीख-पुकार मची हुई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में साइबर ठगों का बड़ा जाल: बेटे को विदेश में नौकरी का झांसा देकर किसान से 5.15 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी, मुकदमा दर्ज! 👇

मयंक और देव: दो जिगरी दोस्त जो खेलने निकले और फिर कभी नहीं लौटे

यह दर्दनाक हादसा काशीपुर के बड़े गुरुद्वारे के समीप स्थित महादेव कॉलोनी में घटित हुआ। जानकारी के अनुसार, छह वर्षीय देव (पुत्र राजेंद्र कश्यप) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के ग्राम हरपुरा (थाना स्वार) का निवासी था, जिसके पिता काशीपुर की महादेव कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करते हैं। वहीं, उसका दोस्त छह वर्षीय मयंक (पुत्र नन्हे) भी मूल रूप से काशीपुर का रहने वाला था और उसके पिता भी किराए के मकान में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। दोनों बच्चे बेहद गहरे दोस्त थे।

बताया जा रहा है कि दोनों मासूम बच्चे महादेव कॉलोनी में स्थित एक खाली प्लॉट में खेलने गए थे, जहाँ हालिया भारी बारिश के कारण भारी जलभराव हो गया था। खेलते-खेलते दोनों बच्चे पानी में नहाने उतरे और गहरे गड्ढे का अंदाजा न होने के कारण गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इस दौरान वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया। बच्चों की आवाज सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी में छलांग लगाई और दोनों को बाहर निकालकर तत्काल एल.डी. भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 रुड़की में दोस्ती शर्मसार: ‘दावत’ के बहाने बुलाकर दोस्त का ही सरेआम मर्डर, दो राज्यों की पुलिस के बीच उलझा रहा सीमा विवाद

“लोगों के घरों में खाना बनाकर पालती थी बेटा”— बिलखती मां का फूटा दर्द

मृतक मयंक की मां रीना ने अस्पताल में रोते-बिलखते हुए बताया कि मयंक और देव दोनों रोज की तरह साथ में खेलने निकले थे। कॉलोनी के उस खाली प्लॉट में बहुत गहरे-गहरे गड्ढे हैं, जिसमें बरसात का पानी भरने से वह एक गहरे तालाब में तब्दील हो चुका था। मयंक केवल 6 वर्ष का था और ‘श्री श्याम एक्सिस स्कूल’ में नर्सरी कक्षा में पढ़ाई करता था। रीना ने आंखों में आंसू लिए कहा कि वह यहां किराए के मकान में रहती हैं और लोगों के घरों में खाना बनाकर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। इस हादसे ने उनकी दुनिया ही उजाड़ दी है।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में बनभूलपुरा पुलिस का डबल स्ट्राइक: 10.26 ग्राम स्मैक और 144 पव्वे शराब के साथ महिला समेत 2 तस्कर गिरफ्तार! 👇

एसपी स्वपन किशोर सिंह खुद पहुंचे मौके पर, सुरक्षा के कड़े निर्देश जारी

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए काशीपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) स्वपन किशोर सिंह तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। एसपी स्वपन किशोर सिंह ने मीडिया को बताया कि महादेव कॉलोनी में गुरुद्वारे के पीछे जलभराव वाले स्थान पर डूबने से 6 वर्षीय देव और 6 वर्षीय मयंक की दुखद मृत्यु हुई है। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों का विधिक पंचायतनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया है ताकि समय पर पोस्टमार्टम की विधिक कार्रवाई पूरी की जा सके।

एसपी ने बताया कि पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी गई है और क्षेत्र में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है। भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने तत्काल कड़े कदम उठाए हैं। स्थानीय पार्षद से वार्ता कर उक्त खतरनाक भूखंड से पानी की निकासी सुनिश्चित कराने की अपेक्षा की गई है। साथ ही, पुलिस टीम को निर्देश दिए गए हैं कि उस जलभराव वाले भूखंड के चारों ओर बांस गाड़कर कॉशन टेप (Caution Tape) लगाया जाए, ताकि कोई भी बच्चा या राहगीर दोबारा उस खतरनाक क्षेत्र की ओर न जा सके।

👉देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

You missed