हल्द्वानी के गौला पुल से युवती ने नदी में लगाई छलांग: भाई से कहासुनी के बाद उठाया आत्मघाती कदम; स्थानीय लोगों ने बचाई जान! 👇
हल्द्वानी (नैनीताल): उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित गौला पुल से बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहाँ बनभूलपुरा के इंदिरा नगर क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने अपने सगे भाई से हुई मामूली कहासुनी के बाद बेहद खौफनाक कदम उठा लिया। गुस्से और नाराजगी में युवती ने गौला पुल पहुंचकर सीधे उफनती गौला नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने अदम्य साहस और तत्परता दिखाते हुए नदी में उतरकर युवती को समय रहते बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच सकी।
यह भी पढ़ें 👉 पानी के टैंक में शटरिंग खोलने उतरे दो सगे भाइयों और मां की घुटने से मौत; इलाके में मातम! 👇
खाना बनाने के दौरान हुआ विवाद, नाराजगी में घर छोड़ सीधे पहुंची गौला पुल
प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मूल रूप से किच्छा (ऊधमसिंह नगर) का रहने वाला पीड़ित परिवार करीब पांच दिन पहले ही बनभूलपुरा के काबुल गेट, इंदिरा नगर (छोटी रोड) में किराए के मकान में रहने आया था। बुधवार शाम करीब 20 वर्षीय मुस्कान, पुत्री वसीम, घर में खाना बना रही थी।
इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका अपने भाई से विवाद हो गया। भाई से हुई यह कहासुनी युवती को इतनी नागवार गुजरी कि वह खाना बनाना बीच में ही छोड़कर गुस्से में घर से निकल गई। परिजनों ने इसे भाई-बहन की आम बोलचाल और मामूली कहासुनी समझा, लेकिन युवती सीधे गौला पुल पहुंची और बिना सोचे-समझे नदी में छलांग लगा दी।
यह भी पढ़ें 👉 रोज-रोज के उत्पीड़न से तंग आकर बहू ने ब्लेड से काटा ससुर का प्राइवेट पार्ट, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में! 👇
सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा इलाज, हालत पर डॉक्टरों की नजर
पुल से युवती के छलांग लगाते ही घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना वक्त गंवाए नदी में उतरकर युवती को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (CO) अमित सैनी के निर्देशन में बनभूलपुरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर निजी वाहन के जरिए घायल युवती को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (STH) पहुँचाया। प्राथमिक जांच के अनुसार युवती की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और चिकित्सक उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में युवती के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात भी सामने आ रही है।
गौला पुल पर लगातार बढ़ रहे हादसे: सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग तेज
गौला पुल से खुदकुशी और आत्महत्या के प्रयास की यह कोई पहली घटना नहीं है। हाल ही में एक युवक द्वारा इसी पुल से छलांग लगाने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी।
लगातार सामने आ रही ऐसी दुखद घटनाओं के बाद अब स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्ध वर्ग द्वारा गौला पुल पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, पुल के दोनों ओर ऊंची जाली (Safety Net Grid) लगाने, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ाने और पुलिस गश्त तैनात करने की मांग जोर पकड़ने लगी है।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें
