2 लोगों ने मिलकर कर दिया इतना बड़ा कांड! हरिद्वार में 25 चोरी की बाइकें और पार्ट्स बरामद; पुलिस की रेड में खुला शातिर गैंग का राज! 👇
हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब पुलिस की सटीक फील्डिंग में एक अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग फंस गया। पुलिस कप्तान (SSP) नवनीत सिंह के कड़े निर्देशों और रानीपुर पुलिस व सीआईयू (CIU) की संयुक्त लीडरशिप में दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 2 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से चुराई गई 25 चोरी की मोटरसाइकिलें और वाहनों के स्पेयर पार्ट्स बरामद किए हैं।
रानीपुर में लगातार हो रही बाइक चोरियों पर हरकत में आई पुलिस
रानीपुर, सिडकुल और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों से एक के बाद एक लगातार स्पलेंडर व प्लेटिना जैसी मोटरसाइकिलें चोरी होने की शिकायतों पर एसएसपी नवनीत सिंह ने कड़ा संज्ञान लिया था। एसएसपी के आदेश पर रानीपुर कोतवाल मनोहर भंडारी की अगुवाई में विशेष टीम का गठन कर सीआईयू हरिद्वार को टेक्निकल इनपुट जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ डिजिटल सर्विलांस का सहारा लिया। मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को नहर पटरी से जमालपुर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से घेराबंदी कर 2 संदिग्धों को स्पलेंडर बाइक के साथ धर दबोचा।
खंडहर में पार्क करते थे चोरी की गाड़ियां; न बिकने पर मैकेनिक आरोपी खोल देता था पार्ट्स
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिजनौर (यूपी) निवासी भव्य उर्फ भोला (18 वर्ष) और सुधीर कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई। तफ्तीश में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए:
-
नशे की लत: आरोपी भव्य उर्फ भोला पूर्व में बिजनौर से वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है और नशे के इंजेक्शन लगाने का आदी है।
-
मिस्त्री का दिमाग: दूसरा आरोपी सुधीर पेशे से मोटर मैकेनिक (मिस्त्री) है।
-
दादूपुर गोविंदपुर का खंडहर: दोनों आरोपियों ने चोरी की दर्जनों बाइकों को छिपाने के लिए दादूपुर गोविंदपुर स्थित एक सुनसान खंडहर को अपना सीक्रेट ठिकाना बनाया हुआ था।
-
पार्ट्स बेचने का धंधा: हरिद्वार, ऋषिकेश और बिजनौर से चुराई गई बाइकों को ये राहगीरों को सस्ते दामों में बेचते थे। अगर कोई बाइक नहीं बिकती थी, तो मैकेनिक सुधीर उसके पार्ट्स अलग-अलग खोलकर बाजार में कटवाकर बेच देता था।
पुलिस टीम ने दादूपुर गोविंदपुर के खंडहर में छापेमारी कर 24 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें और कलपुर्जे बरामद किए।
यह भी पढ़ें 👉 पानी के टैंक में शटरिंग खोलने उतरे दो सगे भाइयों और मां की घुटने से मौत; इलाके में मातम! 👇
पकड़े गए आरोपियों का विवरण:
-
भव्य उर्फ भोला (उम्र 18 वर्ष), पुत्र अरुण कुमार, निवासी अमीरपुर गांगू, थाना कोतवाली शहर, बिजनौर (यूपी)।
-
सुधीर कुमार (उम्र 22 वर्ष), पुत्र कालू, निवासी रसूलपुर आबाद, थाना हल्दौर, जिला बिजनौर (यूपी)।
यह भी पढ़ें 👉 रोज-रोज के उत्पीड़न से तंग आकर बहू ने ब्लेड से काटा ससुर का प्राइवेट पार्ट, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में! 👇
पुलिस द्वारा बरामद किए गए वाहन:
पुलिस ने रानीपुर, ज्वालापुर, कोतवाली नगर, सिडकुल, मंगलौर (हरिद्वार) तथा बिजनौर (यूपी) के विभिन्न मुकदमों से जुड़ी कुल 25 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं:
-
1- मो0सा0 Uk08AX6233 स्पलेण्डर — मु0अ0स0-253/26 धारा-303(2) बीएनएस रानीपुर
-
2- मो0सा0 MP16ZC2582 प्लेटिना —-मु0अ0स0-248/26 धारा-303(2) बीएनएस रानीपुर
-
3- मो0सा0 UK17L3044 —- मु0अ0स0-257/26 धारा-303(2) बीएनएस थाना रानीपुर
-
4- मो0सा0 UK08AY6097 Splendor — मु0अ0स0-256/26 धारा-303(2) बीएनएस थाना रानीपुर
-
5- मो0सा0 UK08BE2915 Splendor — मु0अ0स0-254/26 धारा-303(2) बीएनएस थाना रानीपुर
-
6-मो0सा0 UK08AU8197 Splendor — मु0अ0स0-188/26 धारा-303(2) बीएनएस रानीपुर
-
7-मो0सा0 UP27BC0278 Splendor — मु0अ0स0-303/26 धारा-303(2) बीएनएस थाना सिडुकल
-
8-मो0सा0 UK08BA0730 Splendor — मु0अ0स0-305/26 धारा-303(2) बीएनएस थाना सिडकुल
-
9- मो0सा0 UK08AY0323 Splendor— मु0अ0स0-519/26 धारा-303(2) बीएनएस थाना ज्वालापुर
-
10- मो0सा0 UK08AX1785 Splendor—-मु0अ0स0-522/26 धारा-303(2) बीएनएस थाना ज्वालापुर
-
11-मो0सा0 UP19L6318 Splendor —- मु0अ0स0-357/26 धारा-303(2) बीएनएस कोतवाली नगर
-
12-मो0सा0 UK08BD4927 Splendor —– मु0अ0स0-356/26 धारा-303(2) बीएनएस कोतवाली नगर
-
13- मो0सा0 UP20CD2397 Splendor —- मु0अ0स0-178/26 धारा-303(2) बीएनएस थाना कोतवाली देहात बिजनौर
-
14- मो0सा0 UP20CE9625 Splendor —- मु0अ0स0-171/26 धारा-303(2) बीएनएस चालानी थाना कोतवाली नहटौर बिजनौर
-
15- मो0सा0 Splendor रंग काला चैसिंस न0-MBLHAW115MHL82575 इंजन न0-HA11EVMHL67581 रजि0 नं0- UP20CB4731
-
16- मो0सा0 Splendor रंग काला चैसिंस न0-MBLHAW239PHFB2733 इंजन न0-HA11E8PHF73263 रजि0 नं0- UK08ABC9772
-
17- मो0सा0 Splendor रंग काला चैसिंस न0-MBLHAW121MHL07042 इंजन न0-HA11EDMHL01583 रजि0 नं0- UP14EX5643
-
18- मो0सा0 Splendor चैसिंस न0-MBLHA10ASDHC31365 इंजन न0-HA10ELDHC33639 रजि0 नं0 UK178645
-
19- मो0सा0 Splendor प्लस चैसिंस न0-MBLHAW129NHG10882 इंजन न0-HA11EDNHG05831 रजि0 नं0 UK08BB1885
-
20- UP20AD0108 चैसिंस न0-MBLJA05EKC9F06312 इंजन न0-JA05ECC9F06140 सुपर स्पलेण्डर रंग लाल है।
-
21- मो0सा0 (F Z) YAMAHA,चैसिंस न0- 121605X201 8548 ,इंजन न0- 213501 8554 रजि0 नं0- UK07AG1412
-
22- मो0सा0 चैसिंस न0-MBLHA10BWFHD75723, HA10EWFHD2886 रजि0 नं0- UP20AQ0569
-
अन्य विभिन्न राज्यों की स्पलेंडर मोटरसाइकिलें व घिसे नंबरों वाली 3 छीलकर मिटाई गई बाइकें।
- 👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

