हल्द्वानी पुलिस द्वारा दुकान में चोरी करने वाले अभियुक्त दिवाकर को बरामद नक़दी व सामान के साथ गिरफ्तार किया गयाहल्द्वानी पुलिस द्वारा दुकान में चोरी करने वाले अभियुक्त दिवाकर को बरामद नक़दी व सामान के साथ गिरफ्तार किया गया
Spread the love

जाली काटकर दुकान में घुसा शातिर चोर, उड़ाए हजारों रुपये! हल्द्वानी पुलिस ने 3 दिन में ऐसे दबोचा

हल्द्वानी (25 जुलाई 2026): हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने दुकान की खिड़की की जाली काटकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी की नक़दी समेत पीड़ित का आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खिड़की की जाली काटकर बैग और जेब से उड़ाए थे पैसे

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गत 22 जुलाई 2026 को मिनी पुलिस लाइन हल्द्वानी निवासी उपनल कर्मी नबी बक्स (धोबी) ने कोतवाली हल्द्वानी में लिखित तहरीर दी थी। पीड़ित ने बताया कि 22 जुलाई की रात लगभग 01:00 से 02:00 बजे के बीच अज्ञात चोर ने उसकी दुकान की खिड़की की जाली काटकर अंदर प्रवेश किया। चोर दुकान में रखा एक बैग (जिसमें ₹10,000 नकद थे) और दीवार पर टंगी पेंट की जेब से ₹700 निकालकर फरार हो गया।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा अपराध संख्या 244/26, धारा 305(A) व 331(4) बीएनएस (BNS) के तहत पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना उप-निरीक्षक संजीत राठौर के सुपुर्द की गई।

यह भी पढ़ें 👉  NEET विवाद में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा; क्या सिर्फ चेहरों के बदलने से लौट आएगी 24 लाख छात्रों के भरोसे की साख? 👇

100 से अधिक CCTV खंगाले, कैंसर हॉस्पिटल के पास से दबोचा गया आरोपी

चोरी की घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने मामले का तत्काल अनावरण कर आरोपी की गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए। एसपी सिटी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली। शनिवार (25 जुलाई 2026) को पुलिस टीम ने सुरागरसी और पतारसी के आधार पर कैंसर हॉस्पिटल हल्द्वानी के पास से 19 वर्षीय आरोपी को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में गेहूँ खरीद के नाम पर महाघोटाला: फर्जी स्टांप और शपथपत्रों से ₹2.5 करोड़ हड़पे; 5 पर FIR दर्ज! 👇

 गिरफ्तार अभियुक्त एवं बरामदगी का विवरण:

  • अभियुक्त का नाम: दिवाकर (उम्र 19 वर्ष), पुत्र धर्मवीर सिंह।

  • पता: मूल निवासी ग्राम रम्पुरा काजियान, थाना नवाबगंज, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश)।

    (हाल निवासी: जवाहरनगर बालकराम के घर के पास, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल)

  • बरामदगी:

    1. वादी मुकदमा का आधार कार्ड (सुरक्षा कारणों से रेडैक्टेड)

    2. वादी का पैन कार्ड (PAN NO: DGBPB4084F)

    3. कुल ₹7,600 नगद

बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में होम स्टे नियमों के उल्लंघन पर कड़ा एक्शन: 11 इकाइयों पर छापेमारी; 5 को नोटिस, 2 पर लगा जुर्माना व 2 होंगे निरस्त! 👇

सीसीटीवी खंगालने में इन जांबाज पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

घटना के महज 3 दिनों के भीतर सफल अनावरण करने में हेड कांस्टेबल इसरार नबी और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी की मुख्य भूमिका रही। दोनों पुलिसकर्मियों ने लगातार कई घंटों तक सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से विश्लेषण किया, जिसके आधार पर आरोपी की सटीक पहचान सुनिश्चित हो सकी।


Spread the love

You missed