उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानीउत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी
Spread the love

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में नवाचार व गुणवत्ता की नई क्रांति: वीसी प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी के 1 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों का हुआ भव्य प्रदर्शन! 👇

हल्द्वानी (25 जुलाई 2026): उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) के आन्तरिक गुणवत्ता एवं आश्वासन केन्द्र (CIQA) की चौथी बैठक शनिवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय में कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी की अध्यक्षता में अत्यंत उत्साह के साथ संपन्न हुई। बैठक में विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक दक्षता, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) तथा आगामी ‘नेक’ (NAAC) मूल्यांकन के मानकों के अनुरूप संस्थागत विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी

‘प्रगति, परिवर्तन और नई ऊँचाइयाँ’: वीसी के 1 साल पर वृत्तचित्र व आख्या का लोकार्पण

बैठक के दौरान कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी के एक वर्ष के सफल कार्यकाल (24 जुलाई 2025 से 24 जुलाई 2026) की उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष वृत्तचित्र (Documentary) का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट ‘प्रगति, परिवर्तन और नई ऊँचाइयाँ’ शीर्षक आख्या का विमोचन किया गया।

उद्घाटन सत्र में अनुसंधान एवं CIQA निदेशक प्रो. गिरिजा पाण्डे तथा अपर निदेशक प्रो. गगन सिंह ने विश्वविद्यालय के एक वर्ष के सफर, गुणवत्ता संवर्धन कार्यक्रमों और आगामी NAAC मूल्यांकन की तैयारियों का पूरा ब्यौरा सदन के समक्ष रखा।

यह भी पढ़ें 👉  NEET विवाद में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा; क्या सिर्फ चेहरों के बदलने से लौट आएगी 24 लाख छात्रों के भरोसे की साख? 👇

राष्ट्रीय विशेषज्ञों की हुंकार: 12 MOOCs व डिजिटल सुधारों की सराहना

कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों ने विशेष व्याख्यान दिए:

  • प्रो. विजय कुमार (निदेशक, CIQA इग्नू नई दिल्ली): उन्होंने प्रो. लोहनी को 1 वर्ष की उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि गुणवत्ता आश्वासन सम्पूर्ण संस्था की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वविद्यालय को इकोटूरिज्म, स्वदेशी ज्ञान और नए MOOCs पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने का सुझाव दिया।

  • प्रो. मृदुल कुमार गुप्ता (पूर्व प्रति-कुलपति, CCSU मेरठ): उन्होंने UOU द्वारा 12 MOOC कार्यक्रमों के सफल शुभारम्भ की सराहना की। साथ ही रैंकिंग सुधार हेतु उत्कृष्ट शोध प्रकाशनों, पूर्व छात्र सम्मेलनों (Alumni Meets) और अवसंरचना (Infrastructure) के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में गेहूँ खरीद के नाम पर महाघोटाला: फर्जी स्टांप और शपथपत्रों से ₹2.5 करोड़ हड़पे; 5 पर FIR दर्ज! 👇

 “यह सामूहिक प्रयास का परिणाम, लक्ष्य अभी और ऊँचा है” – प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

अपने अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा कि कार्यकाल का पहला वर्ष किसी एक व्यक्ति की सफलता नहीं, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिवार (शिक्षकों, कर्मचारियों, अध्ययन केंद्रों व विद्यार्थियों) के सामूहिक समर्पण का फल है।

उन्होंने आगामी वर्ष का विजन साझा करते हुए बताया कि UOU को राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान पर पहुँचाने के लिए डिजिटल परिवर्तन, शोध एवं नवाचार, कौशल विकास, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग तथा छात्र सहायता सेवाओं के विस्तार पर विशेष फोकस रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में होम स्टे नियमों के उल्लंघन पर कड़ा एक्शन: 11 इकाइयों पर छापेमारी; 5 को नोटिस, 2 पर लगा जुर्माना व 2 होंगे निरस्त! 👇

कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. शशांक शुक्ल द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. गगन सिंह ने प्रस्तुत किया। इस गरिमामयी अवसर पर प्रो. सोमेश कुमार, प्रो. मंजरी अग्रवाल, प्रो. दिगर सिंह फर्स्वाण, प्रो. जीतेन्द्र पाण्डे, डॉ. आशुतोष भट्ट सहित विश्वविद्यालय के अनेक प्राध्यापक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed