विवेकानंद विद्यालय में मनाया गया कारगिल विजय दिवसविवेकानंद विद्यालय में मनाया गया कारगिल विजय दिवस
Spread the love

बागेश्वर में कारगिल विजय दिवस पर भव्य कार्यक्रम: अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, अशोक चक्र विजेता की धर्मपत्नी व कारगिल वीरों का हुआ सम्मान! 👇

संवाददाता सीमा खेतवाल

बागेश्वर (26 जुलाई 2026) देवभूमि जन हुंकार : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, बागेश्वर के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस का पावन पर्व विवेकानंद विद्यालय, बागेश्वर में अत्यंत गरिमामयी, प्रेरणादायक एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध के अमर वीरों के बलिदान को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समारोह में मुख्य अतिथि कैप्टन नारायण सिंह जी ने शिरकत कर दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम का बेहद कुशल एवं प्रभावी संचालन श्री नैन सिंह खेतवाल जी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में वीर सैनिकों के अदम्य साहस और शौर्य गाथाओं का स्मरण कराते हुए युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉 बाजपुर में बीच सड़क भारी ड्रामा: कोतवाली गेट पर युवती ने प्रेमी को चप्पलों से धुन डाला! शादी से मुकरने पर भड़का गुस्सा, देखें हाई-वोल्टेज ड्रामे की पूरी रिपोर्ट 👇

अशोक चक्र विजेता की वीरांगना और कारगिल योद्धाओं का भव्य नागरिक अभिनंदन

समारोह का मुख्य आकर्षण राष्ट्र सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों एवं उनके परिजनों का सम्मान रहा:

  • अशोक चक्र विजेता (9 कुमाऊँ रेजिमेंट) के अमर वीर सैनिक की धर्मपत्नी श्रीमती यशोदा देवी जी को सम्मानित कर उनके त्याग को नमन किया गया।

  • कारगिल विजेता कैप्टन बलवंत सिंह खेतवाल जी को उनकी अद्वितीय वीरता के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

  • सूबेदार मेजर दीवान सिंह खेतवाल जी को राष्ट्र सेवा में दिए गए उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  NEET विवाद में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा; क्या सिर्फ चेहरों के बदलने से लौट आएगी 24 लाख छात्रों के भरोसे की साख? 👇

देशभक्ति सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुंजायमान हुआ प्रांगण

समारोह में स्कूली बच्चों एवं कलाकारों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। वीर सैनिकों के त्याग, शौर्य और बलिदान की गाथाओं ने पूरे प्रांगण में राष्ट्रप्रेम और गौरव का संचार कर दिया।

आयोजकों ने इस सफल एवं यादगार आयोजन को साकार बनाने में सहयोग देने वाले सभी पूर्व सैनिकों, गणमान्य अतिथियों, कलाकारों, विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

“आइए, कारगिल के वीर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र सेवा, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लें।”


Spread the love