हल्द्वानी मरियम कॉलेज विवाद में बड़ा मोड़: कब्ज़े और वित्तीय हिसाब को लेकर तीखा हंगामा
हल्द्वानी (26 जुलाई 2026): नैनीताल जिले के कमलुवागांजा स्थित ‘मरियम कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल एजुकेशन एंड हॉस्पिटल’ में प्रबंधन, लेनदेन और मालिकाना हक को लेकर छिड़ा विवाद गहराता जा रहा है। बनभूलपुरा दंगे के आरोपी परिवार द्वारा जेल से बाहर आते ही कॉलेज का प्रबंधन वापस लेने और हिसाब-किताब को लेकर शनिवार को परिसर में तीखा हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
जेल से छूटते ही कॉलेज पर कब्ज़े को लेकर तना-तनी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बनभूलपुरा दंगे में पिता-पुत्र के जेल जाने के बाद कमलुवागांजा स्थित मरियम कॉलेज का संचालन विशेष शर्तों के तहत अन्य व्यवस्थापकों को सौंपा गया था। हाल ही में आरोपी का बेटा (अब्दुल मलिक का पुत्र) जेल से बाहर आया और शनिवार (25 जुलाई) को कॉलेज संबंधी वित्तीय लेन-देन का हिसाब-किताब करने तथा कॉलेज का प्रबंधन वापस लेने पहुँचा।
बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस छिड़ गई, जिसने देखते ही देखते भारी हंगामे का रूप ले लिया।
वर्तमान प्रबंधन का आरोप: “IT परीक्षा के दौरान 35 लोगों संग जबरन घुसे”
मामले में विवाद तब और बढ़ गया जब कॉलेज की वर्तमान प्रधानाचार्य दया पांडे ने पूरी घटना और अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई।
-
अवैध घुसपैठ व हंगामा: वर्तमान प्रबंधन के अनुसार, 25 जुलाई की दोपहर करीब 12:30 बजे साफिया मलिक, अब्दुल मलिक और उनके 30-35 समर्थक जबरन परिसर में दाखिल हो गए। उस समय विश्वविद्यालय की आईटी (IT) परीक्षा चल रही थी, जो इस हंगामे से प्रभावित हुई।
-
कागजी अधिकार न होने का दावा: प्रधानाचार्य का आरोप है कि वर्तमान में संस्थान या सोसाइटी के किसी भी वैध दस्तावेज में इन लोगों का कोई कानूनी अधिकार नहीं है।
-
112 पर पुलिस की एंट्री के बाद भी धमकी: डायल-112 पर सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद आरोपियों ने दोबारा आकर जान से मारने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें 👉 NEET विवाद में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा; क्या सिर्फ चेहरों के बदलने से लौट आएगी 24 लाख छात्रों के भरोसे की साख? 👇
“3 वर्षों से नियमपूर्वक हो रहा था संचालन”
प्रबंधकीय पक्ष ने स्पष्ट किया कि पिछले 3 वर्षों से संस्थान का संचालन उनकी देखरेख में पूरी तरह पारदर्शी तरीके से हो रहा था। विश्वविद्यालय के सभी शुल्कों, बिजली बिल और टैक्स का नियमित भुगतान किया गया है।
शनिवार को कॉलेज में हुए हंगामे की सूचना पर पहुँची पुलिस टीम ने स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को पूछताछ व वैधानिक कार्रवाई के लिए हल्द्वानी कोतवाली ले आई।
पुलिस अधिकारी का बयान:
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों को कोतवाली में आमने-सामने बैठाकर शांतिपूर्ण तरीके से मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की संवेदनशीलता, दस्तावेजी दावों और वित्तीय लेन-देन के सत्यापन के लिए दोनों पक्षों ने 7 दिन का समय माँगा है। पुलिस का कहना है कि जांच और प्रशासनिक कार्यवाही के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
- 👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
- 👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
- 👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

