Kumaon Commissioner Deepak Rawat listening to public grievances in Nainitalनैनीताल कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत।
Spread the love

नैनीताल में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने 1.5 करोड़ की क्रिप्टो ठगी, लापता सिपाही और अवैध होमस्टे पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

देवभूमि जन हुंकार, नैनीताल (30 जुलाई 2026): नैनीताल स्थित कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने आम जनता द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हड़पने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद और गुमशुदगी जैसे गम्भीर मामलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। कई मामलों का मौके पर ही संज्ञान लेकर समाधान किया गया।

1.5 करोड़ रुपये की क्रिप्टो करेंसी जालसाजी पर बनभूलपुरा पुलिस को जांच

जनता दरबार में शिकायतकर्ता अब्दुल राजिक (निवासी आजाद नगर, लाईन नंबर 8, हल्द्वानी) ने 1,50,00,000 रुपये की डिजिटल जालसाजी का गंभीर मामला रखा। पीड़ित के अनुसार, ‘Crypque’ (किप्क्यु) नामक कंपनी जो USDT क्रिप्टो करेंसी की खरीद-फरोख्त करती है, उसने मोबाइल ऐप ‘Mobycryp’ के नाम पर भारी निवेश का झांसा देकर धोखाधड़ी की है। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आपसी राजीनामा के साथ-साथ थाना प्रभारी बनभूलपुरा को पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 डीएम को देखते ही तहसील में मची भगदड़! पेंडिंग काम देख अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

काठगोदाम से लापता पुलिस जवान के लिए SSP नैनीताल को निर्देश

बागेश्वर निवासी शिकायतकर्ता शांति राठौर ने अपने पुत्र जगदीश, जो कि उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल पद पर काठगोदाम कोतवाली में तैनात हैं, के विगत दो माह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की बात रखी। इस पर संवेदनशील रुख अपनाते हुए कुमाऊं आयुक्त ने तुरंत दूरभाष पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल से बात की और लापता कांस्टेबल की अति शीघ्र खोजबीन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि बुजुर्ग माता के भरण-पोषण हेतु लिखित पत्र लेकर कानूनी व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें 👉 वीवीआईपी गेस्ट हाउस में छुपा रखा था बदरीनाथ का चढ़ावा! SIT की छापेमारी में 500-500 नोटों की गड्डियां बरामद

अवैध होमस्टे बंद कराने और पार्किंग पर वैधानिक कार्रवाई के कड़े आदेश

राजभवन रोड, अयारपाटा निवासी शिकायतकर्ता वीर श्रीवास्तव व अन्य द्वारा कचरा फेंकने और पार्किंग स्थल पर अनावश्यक गाड़ियां खड़ी करने का मामला सामने लाया गया। इस पर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि संबंधित पार्किंग स्थल पर केवल दो ही वाहन खड़े होंगे, उससे अधिक पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही विकास प्राधिकरण के जूनियर इंजीनियर (JE) को निर्देश दिए गए कि क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित हो रहे अवैध होमस्टे का निर्माण कार्य अति शीघ्र रुकवाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉 कुमाऊं आयुक्त ने मिनटों में किया वो काम, जिसके लिए मार्च से तहसील के चक्कर काट रही थी महिला; आखिर कब सुधरेगा सिस्टम?

भूमि व अन्य व्यक्तिगत विवादों पर पटवारी व अधिकारियों को मौके पर जांच के निर्देश

जनसुनवाई में नीमा परिहार (ग्राम मनाघेर, धारी) द्वारा अपने पिता की 19 नाली भूमि के नामांतरण का मामला उठाया गया। लेखपाल द्वारा भूमि वर्ग-4 (सरकारी नियंत्रण) में होने की जानकारी दिए जाने पर आयुक्त ने निर्देश दिए कि अग्रिम सरकारी आदेश आने तक वह उक्त भूमि पर खेती जारी रख सकती हैं।

वहीं, रत्ना महर व प्रताप सिंह ढैला द्वारा व्यक्तिगत रजिस्ट्री भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर संबंधित पटवारी को मौके पर जाकर सही जमीन का आकलन करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ब्यूटी पार्लर के बकाए पैसों के भुगतान संबंधी शिकायत पर दोनों पक्षों को बैठाकर मामले का तुरंत समाधान कराया गया।


Spread the love

You missed