देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी (31 जुलाई 2026): उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित कमलुवागांजा रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय निवासियों की नजर शव पर पड़ते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें 👉 डीएम को देखते ही तहसील में मची भगदड़! पेंडिंग काम देख अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार
सूचना मिलते ही मुखानी कोतवाली पुलिस की टीम कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में तुरंत मौके पर पहुंची और घटना स्थल को अपने कब्जे में लेकर सघन जांच शुरू की। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तुरंत फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस द्वारा की गई प्राथमिक शिनाख्त में मृतक की पहचान दीपक भट्ट, निवासी इन्द्रापुरम कॉलोनी, हरिपुर नायक, हल्द्वानी के रूप में हुई है। युवक की पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और हरिपुर नायक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें 👉 कुमाऊं आयुक्त ने मिनटों में किया वो काम, जिसके लिए मार्च से तहसील के चक्कर काट रही थी महिला; आखिर कब सुधरेगा सिस्टम?
मुखानी कोतवाली पुलिस फिलहाल मौत के वास्तविक और सटीक कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं और एंग्लो की गहनता से तफ्तीश कर रही है। पुलिस टीम द्वारा आसपास के लोगों और स्थानीय निवासियों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही घटना स्थल के आसपास के मार्गों व दुकानों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह साफ हो सके कि युवक वहां कैसे पहुंचा और घटना के वक्त क्या हुआ था।
- 👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
- 👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
- 👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

