DLSA Nainital Secretary Parul Thapliyal and City Magistrate AP Bajpai Inspecting Rehab Center in Haldwaniगोलापार स्थित निर्मल दर्शन नशा मुक्ति केंद्र में निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जाँच करतीं सचिव पारुल थपलियाल एवं सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी।
Spread the love

गोलापार स्थित निर्मल दर्शन नशा मुक्ति केंद्र में सचिव पारुल थपलियाल व सिटी मजिस्ट्रेट का निरीक्षण। दवाइयों की अनिमितता और मानकों के उल्लंघन पर दिए कड़े निर्देश।

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी (05 अगस्त 2026): हल्द्वानी एवं आसपास के क्षेत्रों में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों में स्वास्थ मानकों, स्वच्छता और मानवाधिकारों की अवहेलना पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा-निर्देशों तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी के आदेशानुसार आज 05 अगस्त 2026 को गोलापार स्थित ‘निर्मल दर्शन नशा मुक्ति केंद्र’ में संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया।

 यह भी पढ़ें 👉 डीएम ललित मोहन रयाल का कड़ा एक्शन: सतबूंगा में अवैध रूप से खरीदी गई भूमि राज्य सरकार के पक्ष में जब्त करने के आदेश जारी

दवाइयों में धांधली, वेंटिलेशन और सफाई का अभाव

संयुक्त निरीक्षण टीम का नेतृत्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की सचिव पारुल थपलियाल और सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए.पी. वाजपेयी ने किया। जब टीम ने नशा मुक्ति केंद्र परिसर के भीतर मरीजों के रहने की व्यवस्था और चिकित्सीय सुविधाओं का जायजा लिया, तो वहां व्यापक अव्यवस्थाएं उजागर हुईं।

जाँच के दौरान केंद्र में दवाइयों के रख-रखाव एवं वितरण में भारी अनिमितता पाई गई। इसके अलावा केंद्र में मरीजों के लिए पर्याप्त वेंटिलेशन (हवा की आवाजाही) न होना, प्रकाश की समुचित व्यवस्था न होना और साफ-सफाई में घोर लापरवाही जैसे गंभीर मानक उल्लंघन पाए गए।

 यह भी पढ़ें 👉 Almora News: अल्मोड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं के दावों की खुली पोल; भतरौजखान PHC में ताला लटकने और इलाज में देरी से पूर्व ग्राम प्रधान की मौत, डीएम ने दिए जांच के आदेश

अभिलेखों की जाँच में मिलीं भारी गड़बड़ियाँ

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक एवं चिकित्सकीय टीम द्वारा केंद्र की संपूर्ण व्यवस्थाओं, भर्ती मरीजों की सूचियों और आधिकारिक अभिलेखों (मेडिकल रजिस्टरों) का गहनता से परीक्षण किया गया। अभिलेखीय जाँच के दौरान कई प्रकार की गड़बड़ियाँ एवं कमियाँ प्रकाश में आईं, जिस पर अधिकारियों ने कड़ा एतराज जताया।

संयुक्त टीम ने केंद्र के संचालकों और प्रबंधन को सख्त हिदायत देते हुए स्पष्ट किया कि नशा पीड़ितों के पुनर्वास के नाम पर किसी भी प्रकार का खिलवाड़ या मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टीम ने केंद्र में पाई गई समस्त अनियमितताओं को निर्धारित समयावधि के भीतर सुधारने के कड़े निर्देश जारी किए।

 यह भी पढ़ें 👉 ‘वर्दी पहनकर दिया था भाषण, अब गंवाई नौकरी!’ जंतर-मंतर पर बागी बनने वाले सिपाही शेर सिंह को उत्तराखंड पुलिस ने किया बर्खास्त

निरीक्षण दल में ये उच्च अधिकारी रहे मौजूद

इस उच्चस्तरीय संयुक्त स्थलीय निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए.पी. वाजपेयी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ACMO) हल्द्वानी डॉ. रजत भट्ट, प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. हिमांशु कांडपाल सहित स्वास्थ्य विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed