Delhi Police Sangam Vihar Team Holding Press Conference On Munnalal Murder Caseसंगम विहार मुन्नालाल हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण जिले अंतर्गत संगम विहार थाना पुलिस ने मुन्नालाल हत्याकांड की अंधी गुत्थी को सुलझाते हुए बेहद चौंकाने वाला और रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा किया है। जिस पत्नी ने घर में चोरों के घुसने और पति की हत्या करने का झूठा रोना रोया था, वही अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस जघन्य हत्याकांड की मुख्य सूत्रधार निकली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी मंजू, उसके प्रेमी और घटना में शामिल एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

नींद की गोली, बिजली का करंट और फिर रस्सी से फंदा

पुलिस जांच में सामने आया कि मुन्नालाल को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी मंजू ने बेहद खौफनाक और शातिराना साजिश रची थी। तय योजना के तहत वारदात की रात मंजू ने पहले पति को खाने में नींद की अत्यधिक गोलियां मिलाकर खिला दीं।

जब मुन्नालाल बेहोश हो गया, तो आरोपियों ने उसे बिजली के तारों से करंट का तेज झटका दिया। इसके बावजूद जब मुन्नालाल की सांसें चलती रहीं, तो आरोपियों ने रस्सी से उसका गला घोंट दिया, जिससे दम घुटने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 ‘नदी किनारे सेल्फी ले रही थी युवती और अचानक…’ पैर फिसलने से तेज बहाव में बही, जानिए पूरा मामला

जांच में यह भी तथ्य उजागर हुआ कि मंजू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की जान लेने के लिए सुपारी किलर को 5 लाख रुपये की सुपारी देने का सौदा तय किया था। हत्या की वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद मंजू ने मौके पर ही शूटर को 20 हजार रुपये की अग्रिम राशि (एडवांस) सौंपी थी। इसके बाद पुलिस और परिजनों को चकमा देने के लिए उसने यह अफवाह फैलाई कि घर में लूटपाट के इरादे से घुसे चोरों ने उसके पति की जान ले ली है।

यह भी पढ़ें 👉Haldwani News: चोरगलिया को सीएम धामी की बड़ी सौगात; शेर नाला पर 9.93 करोड़ की लागत से बने 120 मीटर लंबे डबल लेन पुल का किया लोकार्पण, मानसून में मिलेगी बड़ी राहत

संगम विहार थाना के एसएचओ गुरसेवक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जब घटनास्थल के हालात, मेडिकल रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) का विश्लेषण किया, तो पत्नी मंजू के बयानों में भारी विरोधाभास मिला। पुलिस द्वारा की गई कड़ी पूछताछ में मंजू ने सारा सच उगल दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी और अन्य साक्ष्य भी बरामद कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉BREAKING: नैनीताल-रामनगर में पुलिस व बदमाश के बीच जबरदस्त मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 15 मुकदमों वाले वांटेड चंदन सागर के पैर में लगी गोली

मामले की आधिकारिक जानकारी देते हुए दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त (DCP South) अनंत मित्तल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया:

“संगम विहार थाना पुलिस ने मुन्नालाल हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए मृतक की पत्नी मंजू, उसके प्रेमी और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले नशीली दवा खिलाई, करंट लगाया और फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या की। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने और पुलिस को गुमराह करने की साजिश रची गई थी। सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या, साजिश और साक्ष्य मिटाने की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।”


Spread the love

You missed