Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, देहरादून: राजधानी देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्रधारा में घूमने आई हरियाणा की एक 28 वर्षीय युवती की नदी किनारे सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलकर तेज बहाव में बहने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राजपुर थाना पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद युवती को नदी से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीजन ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल संदीप जोगीवाल ने आईटी पार्क पुलिस चौकी को तत्काल सूचना दी कि सहस्रधारा में नदी किनारे एक महिला फोटो खींच रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर सीधे नदी के तेज और उफनते बहाव में जा गिरी।

महिला के नदी में बहने की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस हरकत में आई और फौरन SDRF टीम को मौके पर बुलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉Haldwani News: चोरगलिया को सीएम धामी की बड़ी सौगात; शेर नाला पर 9.93 करोड़ की लागत से बने 120 मीटर लंबे डबल लेन पुल का किया लोकार्पण, मानसून में मिलेगी बड़ी राहत

पुलिस और SDRF की टीम ने स्थानीय नागरिकों व गोताखोरों की मदद से उफनती नदी में तत्काल खोजबीन शुरू की। कुछ देर की सघन तलाश के बाद महिला सहस्रधारा के पास नदी के बहाव में मिली।

रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पानी से बाहर निकाला और तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल देहरादून भिजवाया। हालांकि, अस्पताल में आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉BREAKING: नैनीताल-रामनगर में पुलिस व बदमाश के बीच जबरदस्त मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 15 मुकदमों वाले वांटेड चंदन सागर के पैर में लगी गोली

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान नेहा आर्य (उम्र करीब 28 वर्ष), पुत्री/निवासी गांधी कॉलोनी, रेलवे स्टेशन के पास, कोतवाली नगर, पानीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है।

राजपुर पुलिस ने फोन के माध्यम से मृतका के परिजनों को इस हृदयविदारक घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम पोस्टमॉर्टम कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉 भाजपा की तिरंगा यात्रा में अचानक मधुमक्खियों का हमला, 12 से ज्यादा कार्यकर्ता घायल, देवास व उज्जैन रेफर

इस दुखद हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे बरसात के मौसम में नदियों, झरनों और तेज जलस्रोतों के खतरनाक किनारों पर जाने से बचें और सेल्फी या रील्स बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें।


Spread the love

You missed