
देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी (नैनीताल – 20 अगस्त 2026): वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण (पंजीकृत) समिति हल्द्वानी द्वारा समाज के प्रबुद्ध और वयोवृद्ध नागरिकों को एकजुट करने तथा उनके कल्याण हेतु चलाए जा रहे ‘वरिष्ठ नागरिक आपके द्वार’ अभियान के अंतर्गत द्वितीय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक समिति के सक्रिय सदस्य एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन उप समिति के अध्यक्ष डॉ. शिवदत्त तिवारी के धार बिठौरिया नंबर-1 स्थित आवास पर अत्यंत गरिमामयी माहौल में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे द्वारा की गई, जबकि कुशल संचालन महामंत्री श्री डी.के. पांडे ने किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सस्वर गायन के साथ किया गया।
बैठक में उपस्थित नागरिकों को समिति की स्थापना, उसके उद्देश्यों एवं वरिष्ठ जनों के अधिकारों के प्रति चलाए जा रहे सेवाकार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। समिति के सामाजिक संकल्पों से प्रभावित होकर 13 नए वरिष्ठ नागरिकों ने स्थायी सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से शामिल रहे:
श्रीमती मीरा तिवारी, श्री भुवन चंद तिवारी, श्रीमती पुष्पा पांडे, श्री देवेंद्र प्रसाद पांडे, श्री त्रिवेणी माधव शर्मा, श्री जीवन चंद्र मुनगली, श्रीमती सुशीला मुनगली, जगदीश चंद्र पाठक, लीलाधर सती, श्री आनंद सिंह बिष्ट, श्री विशन सिंह, श्री सतीश चंद्र जोशी एवं श्री हरिश्चंद्र सिंह ऐरी।
समिति के पदाधिकारियों द्वारा सभी नए सदस्यों को समिति का लोगो लगा कप, स्मृति चिन्ह और टोपी पहनाकर करतल ध्वनि के बीच आत्मीय स्वागत किया गया।
बैठक के दौरान संस्कृति और सम्मान की अनूठी परंपरा देखने को मिली, जब 86 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक श्री देवीदत्त तिवारी को शॉल एवं उनकी धर्मपत्नी को पारंपरिक कुमाऊंनी पिछौड़ा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की।
बैठक में समाज कल्याण विभाग उत्तराखण्ड शासन के निदेशक द्वारा जारी पत्रांक संख्या 2234 (दिनांक 20.08.2026) का विशेष उल्लेख किया गया। इस आदेश के तहत अब प्रत्येक वर्ष 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्य के सभी जनपदों में राजकीय स्तर पर भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से मनाया जाएगा।
समिति के सदस्यों ने ताली बजाकर इस शासकीय आदेश का स्वागत किया और समाज कल्याण निदेशक श्री संजय कुमार का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री इंद्र सिंह निगल्टिया, दया किशन बल्यूटिया, डी.के. पंत, विष्णु सिंह रावत, रमेश चंद पांडे, डॉ. शिवदत्त तिवारी, बी.डी. जोशी, एल.एम. लोहनी, एच.पी. जोसेफ, किरण कुमार कबड़वाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, सुमन चंद जोशी, ए.डी. डोर्बी, दिनेश चंद पंतोला, पद्मादत्त पांडे, आनंद सिंह भाकुनी, जीवन चंद्र डालाकोटी, विजय कुमार भट्ट, महिपाल सिंह भोज, भास्कर आनंद लोहनी, डॉ. एस.सी. सती, देवीदत्त तिवारी, श्रीमती भगवती बिष्ट, श्रीमती नीरू धवन, बाला दत्त सुयाल, हरिश्चंद्र सुयाल, आनंद दुर्गापाल एवं ललित मोहन पांडे सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
- 👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
- 👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
- 👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें




