Women Self Help Group Members Learning Mushroom Cultivation At CRST Inter College Nainital Unitसीआरएसटी इंटर कॉलेज नैनीताल की मशरूम यूनिट में प्रशिक्षण प्राप्त करतीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, नैनीताल (20 अगस्त 2026): नैनीताल स्थित प्रसिद्ध सी०आर०एस०टी० इंटर कॉलेज की मशरूम उत्पादन इकाई आज पर्वतीय क्षेत्र में आजीविका संवर्धन और स्वरोजगार की एक अनुपम पाठशाला साबित हो रही है। आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को जनपद के तीन विकासखंडों— रामगढ़, भीमताल एवं हल्द्वानी की 30 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) ने कॉलेज की मशरूम यूनिट का शैक्षिक एवं व्यावहारिक भ्रमण किया।

भ्रमण पर पधारीं सभी महिला उद्यमियों का स्वागत करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे ने मशरूम उत्पादन का प्रारंभिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान किया। उन्होंने आधुनिक ऑडियो-वीडियो प्रजेंटेशन के माध्यम से कंपोस्ट निर्माण, कवक बीजारोपण (स्पॉनिंग), आद्रता व तापमान प्रबंधन तथा फसल तैयार होने के बाद उसके सुरक्षित भंडारण की विस्तृत जानकारी दी।

इसके साथ ही उत्पादित मशरूम को स्थानीय एवं बाहरी बाजारों में लाभकारी मूल्य पर बेचने और विपणन (मार्केटिंग) रणनीति पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी नगर निगम का बड़ा फैसला: रिहायशी इलाकों में कबाड़ की दुकानें पूरी तरह बैन, तत्काल प्रभाव से शहर से बाहर शिफ्ट करने का आदेश

विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. एस.एस. बिष्ट ने विद्यालय की यूनिट में सफलतापूर्वक उगाई जा रही मशरूम की विभिन्न प्रजातियों, उनके औषधीय व पौष्टिक गुणों और बाजार मांग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार विद्यालय के छात्र भी नियमित रूप से इस यूनिट में उत्पादन की वैज्ञानिक बारीकियां सीखकर स्वावलंबन की ओर बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 ‘ हल्द्वानी के गोरापड़ाव में फर्जी SOG टीम बनकर घुसे 8 से 10 बदमाश; तमंचे के दम पर जुए की रकम और सोने के गहने लूटे, एसपी सिटी ने गठित कीं 4 टीमें

उल्लेखनीय है कि यह जनहितैषी पहल जिलाधिकारी नैनीताल के विशेष निर्देशों के अनुपालन में प्रारंभ की गई है। जिलाधिकारी ने पूर्व में विद्यालय की मशरूम यूनिट की कार्यप्रणाली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों को इस मॉडल से जोड़ने की सलाह दी थी।

इस पूरी परियोजना को मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा द्वारा आवश्यक तकनीकी सहयोग व विशेषज्ञता प्रदान की जा रही है। वहीं, प्रसिद्ध छायाकार एवं पद्मश्री अनूप साह द्वारा की गई यह अभिनव पहल पहाड़ में स्वरोजगार के क्षेत्र को नई दिशा और गति प्रदान कर रही है। विद्यालय प्रबंधन ने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में इस यूनिट का और अधिक आधुनिकीकरण एवं विस्तार किया जाएगा ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को इसका लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉 ‘ हल्द्वानी के गोरापड़ाव में फर्जी SOG टीम बनकर घुसे 8 से 10 बदमाश; तमंचे के दम पर जुए की रकम और सोने के गहने लूटे, एसपी सिटी ने गठित कीं 4 टीमें

शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के दौरान एरिया कॉर्डिनेटर विक्रम सिंह, लता सुयाल, विनीता आर्या, सविता रावत, गीता रावत, चंद्रा देवी, गंगा देवी, गणेश दत्त लोहनी, रितेश साह एवं मनीष साह सहित विद्यालय परिवार और ग्रामीण महिला समूह की सदस्य उपस्थित रहीं।


Spread the love

You missed