Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी (नैनीताल – 21 अगस्त 2026): सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने वाली संस्था सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा बरसात के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए स्कूली बच्चों को छाता वितरण करने का पुनीत निर्णय लिया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 21 अगस्त 2026 (दिन शुक्रवार) को दुर्गा सिटी सेंटर के समीप स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला बमोरी मल्ली में एक गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित कर नौनिहालों को छाते वितरित किए गए।

42 छात्र-छात्राओं को मिले छाते, खिले बच्चों के चेहरे

​कार्यक्रम का आयोजन संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.सी. टम्टा उपस्थित रहे।

​पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण विद्यालय आने-जाने में बच्चों को होने वाली असुविधा को देखते हुए विद्यालय के 42 छात्र-छात्राओं को छाते प्रदान किए गए। नए छाते पाकर सभी नौनिहाल बेहद उत्साहित और प्रसन्न नजर आए।

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. एस.सी. टम्टा ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी और उनके उज्ज्वल व मंगलमय भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा समाज के निर्धन व जरूरतमंद बच्चों के लिए समय-समय पर किए जाने वाले ऐसे रचनात्मक कार्य वास्तव में प्रेरणादायी और समाज को नई दिशा देने वाले हैं।

​विद्यालय की प्रधानाचार्या चम्पा पुरोहित एवं अध्यापिका दीपा जोशी ने विद्यालय परिवार की ओर से सारथी फाउंडेशन की पूरी टीम का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।


Spread the love

You missed