Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, रुद्रपुर (उधमसिंह नगर): उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को एक बड़ी और त्वरित सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री अजय गणपति के कड़े निर्देशों के क्रम में कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस ने बंद घर में हुई लाखों की चोरी की घटना का मात्र 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को धर दबोचा है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने और चांदी के तमाम आभूषण शत-प्रतिशत बरामद कर लिए हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 सितंबर 2026 को वादी श्री विजय कुमार प्रसाद (निवासी कृष्णा कॉलोनी, कोतवाली ट्रांजिट कैंप) ने थाने में आकर तहरीर दी थी कि वे दिनांक 28 अगस्त 2026 को अपने परिवार के साथ अयोध्या घूमने गए थे। जब वे वापस लौटे, तो उनके मकान का मुख्य ताला टूटा हुआ मिला।

अज्ञात चोरों द्वारा कमरे और अलमारी के ताले तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर लिए गए थे। वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली ट्रांजिट कैंप में मु0अ0सं0 282/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉 बकाया सैलरी के विवाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या!’ देहरादून से दहलने वाली वारदात का पर्दाफाश

पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि कृष्णा कॉलोनी, खजूर वाली गली स्थित बंद घर में चोरी करने वाले 02 व्यक्ति पंचवटी स्टेट के पास चोरी किए गए आभूषणों को बेचने की फिराक में खड़े हैं।

सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को रंगे हाथों दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषण बरामद हो गए।

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने रक्षाबंधन के दूसरे दिन कृष्णा कॉलोनी की खजूर वाली गली में एक बंद मकान का ताला तोड़कर रात के वक्त चोरी की थी और अब वे उन जेवरों को बेचने के लिए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में रैपिडो चालक के साथ मारपीट और लूट: कालाढूंगी रोड पर देर रात युवकों ने स्कूटी रोककर छीना मोबाइल और नकदी

बरामद आभूषणों की सूची

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से निम्नलिखित कीमती सामान बरामद किया है

➡️ 01 सोने का हार, 01 मांगटीका, 01 मंगलसूत्र, 01 सोने की चैन मय लॉकेट, 01 जोड़ी सोने के झुमके, 04 सोने की अंगूठियां, 01 सोने की नथ/नोज रिंग, 01 चांदी का ब्रेसलेट, 02 चांदी के सिक्के, 04 जोड़ी चांदी की पायल, 05 जोड़ी बिछिया, 01 चांदी की चैन, 01 चांदी का कमरबंद तथा 02 जोड़ी चांदी की पायजन बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार के सिडकुल में सरेआम हुड़दंग और मारपीट करने वाले 4 हुड़दंगी गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

पुलिस ने इस मामले में निम्नलिखित दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है:

  1. सुनील राजपूत पुत्र स्व. श्री राजेश राजपूत, निवासी- कृष्णा कॉलोनी वार्ड नंबर 02, करन वाली गली, कोतवाली ट्रांजिट कैंप, जनपद उधमसिंहनगर (उम्र 19 वर्ष)।

  2. विश्वजीत मंडल पुत्र कृष्णा मंडल, निवासी- सौरभ नगर वार्ड नंबर 08, कोतवाली ट्रांजिट कैंप, जनपद उधमसिंहनगर (उम्र 23 वर्ष)।

पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ पंजीकृत मुकदमे में धारा 305(ए), 3(5), 331(4), 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। ट्रांजिट कैंप पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है।


Spread the love

You missed