Uttarakhand Crime Concept Representing Mahuakheda Ganj Murder Investigation
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, महुआखेड़ा गंज / उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के अंतर्गत महुआखेड़ा गंज क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। महुआखेड़ा गंज के वार्ड नंबर तीन मढैया देवी इलाके में 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे क्षेत्र में भारी हड़कंप मच गया है, और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर मामले की गहनता से तफ्तीश कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में दिनदहाड़े बाघ का आतंक: स्कूल परिसर तक पहुंचे बाघ ने कुत्ते पर बोला हमला, बच्चों और स्टाफ में मचा हड़कंप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक वारदात में मृतका की पहचान 22 वर्षीय मेहबिश पुत्री स्वर्गीय फरियाद हुसैन के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, मेहबिश अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी इस प्रकार अचानक हुई निर्मम हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉 रामनगर कृषक गोलीकांड: षडयंत्र का मुख्य आरोपी महेश टम्टा कोर्ट में सरेंडर, भेजा गया हल्द्वानी जेल

शुरुआती जांच-पड़ताल में यह बात सामने आ रही है कि मेहबिश की हत्या उसके अपने घर में नहीं, बल्कि पड़ोस के ही एक घर में की गई थी। आरोप है कि हत्या की इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसके शव को वापस लाकर उसके घर पर रख दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना के वक्त मृतका के घर पर केवल महिलाएं ही मौजूद थीं। जैसे ही इस घटना का खुलासा हुआ, इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद से आरोपी का पूरा परिवार भी घर छोड़कर फरार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉देहरादून में सोशल मीडिया पर चरित्र हनन के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: प्रदेश सचिव स्वाति नेगी संग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे पार्टी पदाधिकारी

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके को अपने कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) को भी मौके पर बुलाया गया है, जो हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

मेहबिश चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता फरियाद हुसैन का वर्ष 2004 में निधन हो गया था। मेहबिश ने इसी वर्ष राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर से बीए फाइनल की परीक्षा पूरी की थी। 22 वर्षीय युवती की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, वारदात के बाद इलाके में भी दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपी की तलाश के साथ ही हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

मामले की जानकारी देते हुए सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक जांच और पुलिस की शुरुआती पड़ताल पूरी होने के बाद ही इस जघन्य घटना के पीछे के असल कारणों और परिस्थितियों का आधिकारिक रूप से खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं, और फरार चल रहे मुख्य आरोपी तथा उसके परिजनों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।


Spread the love