Uttarakhand Positive Concept Representing Scientist Mohan Chandra Joshi In Haldwaniहल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति की सदस्यता ग्रहण करते 95 वर्षीय साइंटिस्ट मोहन चंद्र जोशी।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी / नैनीताल: उम्र चाहे जो भी हो, यदि देश और समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो हर पल नया और प्रेरणादायक बन जाता है। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के अंतर्गत हल्द्वानी से एक अत्यंत सुखद और प्रेरणा देने वाली खबर सामने आ रही है। देश के प्रख्यात वैज्ञानिक और डीआरडीओ (DRDO) के सेवानिवृत्त फाउंडर डायरेक्टर 95 वर्षीय श्री मोहन चंद्र जोशी ने वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति हल्द्वानी की स्थाई सदस्यता प्राप्त कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉 विश्व प्रसिद्ध कैची धाम पहुंची देश-विदेश में चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम, 21 वर्षीय युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर ने किए बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन

आज दिनांक 13 सितंबर 2026 को वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रख्यात वैज्ञानिक श्री मोहन चंद्र जोशी के आवास भरतपुरी फेस प्रथम पहुंचा और उनके साथ एक आत्मीय शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान समिति के सदस्यों ने उन्हें पर्यावरण और जीवन का संदेश देता हुआ ‘प्राण वायु’ लिखित एक सुंदर गमला भेंट किया तथा आदरपूर्वक शॉल ओढ़ाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति के मुख्य उद्देश्यों, सामाजिक कार्यों और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। समिति के सेवाभावी और सकारात्मक दृष्टिकोण से प्रेरित होकर श्री जोशी ने सहर्ष समिति की स्थाई सदस्यता ग्रहण कर ली।

यह भी पढ़ें 👉 विश्व प्रसिद्ध कैची धाम पहुंची देश-विदेश में चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम, 21 वर्षीय युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर ने किए बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन

देश के इतने उच्च और प्रतिष्ठित शीर्ष पद (फाउंडर डायरेक्टर, DRDO) से सेवानिवृत्ति के उपरांत एक सामाजिक संगठन से जुड़ने के उनके इस निर्णय पर समिति के सभी पदाधिकारियों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है। पदाधिकारियों ने कहा कि श्री मोहन चंद्र जोशी का जुड़ना समिति के लिए गौरव की बात है, और उनके दीर्घकालिक अनुभवों व मार्गदर्शन से संगठन को एक नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें 👉UGC के नए नियमों पर हल्द्वानी में गरजा सवर्ण समाज: आनंद स्वरूप महाराज बोले- यह कानून नहीं, जातीय प्रताड़ना है

इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री इंद्र सिंह निगल्टियां महामंत्री श्री डी.के.पांडे, संयुक्त मंत्री श्री डी के पंत ऑडिटर श्री विष्णु सिंह रावत समिति के सक्रिय सदस्य सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉक्टर शिव दत्त तिवारी, साइंटिस्ट श्री देवेंद्र सिंह खाती साइंटिस्ट श्री महेश चंद्र आर्य श्री सुमन चंद्र जोशी, श्री अंबादत डोर्बी आदि अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love