सरकारी विज्ञापन
Student Federation USF and UKD Workers Staging Peaceful Effigy Protest in Uttarakhand
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, उत्तराखंड: उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) के कार्यकर्ताओं द्वारा ABVP प्रत्याशी पर लगे दुष्कर्म के आरोपों के विरोध में पुतला दहन किया गया। इसके साथ ही कशिश हत्याकांड को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ भी पुतला दहन कर कार्यकर्ताओं ने तीव्र आक्रोश व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉लखनऊ में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा: पत्नी और प्रेमी सिपाही ने रची थी बैंक मैनेजर को मरवाने की साजिश, 5 गिरफ्तार

राजनीतिक प्रभाव से परे निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों मामलों में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच, दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई तथा पीड़ित पक्ष को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था के प्रति सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए तथा किसी भी मामले में राजनीतिक प्रभाव से परे निष्पक्ष कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉“शादी की रस्मों के बीच मच गया हड़कंप”: कालाढूंगी से बारात लेकर पहुंचे दूल्हे पर दहेज मांगने का आरोप

USF और UKD के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में USF एवं UKD के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इनमें केंद्रीय अध्यक्ष USF नीरज बिष्ट, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष USF ज्योति दानू,जिला अध्यक्ष प्रताप चौहान, केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन जोशी, केंद्रीय अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ मोहन कांडपाल, , केंद्रीय संगठन मंत्री युवा गौरव जोशी, कैप्टन एम.सी. तिवारी, पंकज कार्की सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉“1.80 करोड़ के लोन के बदले मांगी गई थी 9 लाख रुपये की रिश्वत”: 50 हजार नकद लेते ही CBI की एंटी करप्शन ब्रांच ने दबोचा एजेंट

सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर दोनों प्रकरणों में न्याय सुनिश्चित करने और प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग दोहराई।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin