सरकारी विज्ञापन
Udham Singh Nagar Police Action Recovering Snatched Gold Kundal in Transit Camp
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, ट्रांजिट कैंप / उधम सिंह नगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर श्री अजय गणपति के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैंप के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस ने महिलाओं से सोने के कुंडल छिनौती की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस टीम ने छिनौती में शामिल महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने के कुंडल बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉लखनऊ में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा: पत्नी और प्रेमी सिपाही ने रची थी बैंक मैनेजर को मरवाने की साजिश, 5 गिरफ्तार

बालाजीपुरम और दुर्गा मंदिर से लौट रही महिला से हुई थी छिनौती

पुलिस के अनुसार, दिनांक 18/11/2026 को वादी श्री मुनेन्द्र सिंह (पुत्र धर्म सिंह, निवासी वार्ड नं0 01, बालाजी पुरम कॉलोनी, फुलसुंगा, कोतवाली ट्रांजिट कैंप, उ0सि0नगर) ने तहरीर दी थी कि उनकी माता घर से किसी काम से बालाजीपुरम गई थीं, जहां मोटरसाइकिल (नं0 UK 06 BM 3933) सवार एक पुरुष व महिला ने उनके कान में पहने सोने का कुंडल छीन लिया और भाग गए। इस पर कोतवाली ट्रांजिट कैंप में मु0अ0सं0 375/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 प्रकाश चन्द्र को सौंपी गई।

वहीं एक अन्य तहरीर में वादिनी उर्मिला राय (पत्नी रमेश चन्द्र, निवासी वार्ड नं0 02, ट्रांजिट कैंप, उ0सि0नगर) ने बताया कि जब वे दुर्गा मंदिर से पूजा कर लौट रही थीं, तो मोटरसाइकिल (नं0 UK 06 BM 3933) सवार एक महिला व पुरुष ने उनके कान से सोने का कुंडल छीन लिया। इस संबंध में मु0अ0सं0 376/2026 धारा 304(2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना उ0नि0 मनोज कुमार को सौंपी गई।

यह भी पढ़ें 👉“शादी की रस्मों के बीच मच गया हड़कंप”: कालाढूंगी से बारात लेकर पहुंचे दूल्हे पर दहेज मांगने का आरोप

20 नवंबर को आनंदपुर रोड के पास से गिरफ्तारी और कुंडल बरामदगी

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी व पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर दिनांक 20/11/2026 को आनंदपुर रोड पर गश्त के दौरान परमल टाउन आनंदपुर रोड के पास से एक पुरुष व महिला को घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम राहुल (पुत्र राजेन्द्र रस्तोगी, निवासी ट्रांजिट कैंप गोल मडैय्या गली नं0 03, कोतवाली ट्रांजिट कैंप, उ0सि0नगर, उम्र 29 वर्ष) और रवीना (पुत्री मुखिया, निवासी विसातगंज सिसौना, थाना व जनपद बरेली, उ0प्र0, उम्र 26 वर्ष) बताए।

राहुल की जामा तलाशी में उसकी जेब से एक पीली धातु का कुंडल और म0कानि0 शांति बिष्ट द्वारा ली गई तलाशी में रवीना के पास से एक पीली धातु का सोने का कुंडल बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने कुंडल छीनने की बात स्वीकार की।

यह भी पढ़ें 👉“1.80 करोड़ के लोन के बदले मांगी गई थी 9 लाख रुपये की रिश्वत”: 50 हजार नकद लेते ही CBI की एंटी करप्शन ब्रांच ने दबोचा एजेंट

तस्दीक के बाद न्यायालय में पेशी

मौके पर बुलाए गए वादी व वादिनी ने बरामद सोने के कुंडलों की पहचान कर अपने होने की तस्दीक की। इसके आधार पर दोनों अभियुक्तों को धारा 304(2)/317(2)/3(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin