सरकारी विज्ञापन
Road Repair and Tarring Work in Bagjala Gaulapar Haldwani Nainital
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी / बागजाला / नैनीताल: अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी द्वारा जनता के साथ मिलकर चलाए गए संघर्ष के बाद बागजाला (गौलापार) में सड़क की मरम्मत और डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। बताया गया है कि 28 अक्टूबर को लोक निर्माण विभाग (PWD), हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचकर किसान महासभा प्रतिनिधिमंडल ने बजट आवंटित होने और बार-बार आश्वासन देने के बावजूद कार्य न होने पर ग्रामीणों का रोष जताया था तथा दीपावली के बाद भी कार्य शुरू न होने पर आंदोलन और विभाग में तालाबंदी करने की चेतावनी दी थी।

यह भी पढ़ें 👉लखनऊ में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा: पत्नी और प्रेमी सिपाही ने रची थी बैंक मैनेजर को मरवाने की साजिश, 5 गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि किसान महासभा के साथ मार्च से लेकर अब तक कई दौर की वार्ताओं में बागजाला में सड़क की मरम्मत तत्काल कराने का आश्वासन दिया गया था और इसके लिए 13.31 लाख रुपये का बजट भी लोक निर्माण विभाग के खाते में आ गया था। इसके बावजूद कई माह बीत जाने तक बागजाला (गौलापार) में सड़क की मरम्मत के काम में प्रगति नहीं हो सकी थी। अब अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी के बाद सड़कों की मरम्मत और डामरीकरण का कार्य शुरू हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉“शादी की रस्मों के बीच मच गया हड़कंप”: कालाढूंगी से बारात लेकर पहुंचे दूल्हे पर दहेज मांगने का आरोप

भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय ने कहा कि जिस तरह बागजाला की जनता के धैर्यपूर्वक किए गए एकताबद्ध संघर्ष से सड़क के डामरीकरण का कार्य शुरू हुआ है, उसी तरह एकता और आंदोलन के बल पर बागजाला गांव में जल जीवन मिशन की रुकी हुई योजना और निर्माण कार्यों पर लगी रोक भी हटेगी, तथा भूमि के मालिकाना अधिकार को हासिल कर राजस्व गांव के अधिकार को भी जीता जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉“1.80 करोड़ के लोन के बदले मांगी गई थी 9 लाख रुपये की रिश्वत”: 50 हजार नकद लेते ही CBI की एंटी करप्शन ब्रांच ने दबोचा एजेंट

इस अवसर पर डॉ. कैलाश पाण्डेय, डॉ. उर्मिला रैस्वाल, वेद प्रकाश, विमला देवी, हेमा आर्य, दीवान सिंह बर्गली, मीना भट्ट, दौलत सिंह कुंजवाल, महेन्द्र आर्य, हेमा देवी, दिनेश चंद्र, गोपाल सिंह बिष्ट, चन्द्रप्रकाश, प्रेम सिंह नयाल, यशपाल, चंदन सिंह मटियाली, हीरा देवी, दीपा देवी, उमा, हरक सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin