सरकारी विज्ञापन
Highway Road Accident and Ruckus Near Aampadav Beyond Jeolikote Nainital
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, नैनीताल / हल्द्वानी / ज्योलिकोट: नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्योलिकोट से आगे आमपड़ाव के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर के बाद जमकर हंगामा हो गया। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद गाली-गलौज से मारपीट तक पहुंच गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे ज्योलिकोट के ग्राम प्रधान के साथ भी अभद्रता व मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

यह भी पढ़ें 👉लखनऊ में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा: पत्नी और प्रेमी सिपाही ने रची थी बैंक मैनेजर को मरवाने की साजिश, 5 गिरफ्तार

पोलो कार और ऑल्टो टैक्सी की टक्कर में पलटी गाड़ी, तीन लोग घायल

जानकारी के अनुसार, शनिवार को आमपड़ाव के पास नैनीताल की ओर से हल्द्वानी जा रही फॉक्सवैगन पोलो कार और हल्द्वानी की तरफ से नैनीताल आ रही टैक्सी यूनियन की ऑल्टो कार के बीच टक्कर हो गई। टैक्सी चालक गिरीश भट्ट ने बताया कि उनकी ऑल्टो कार हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही पोलो कार कथित तौर पर गलत दिशा में आकर उनकी गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी सड़क किनारे पहाड़ी की तरफ धकेलते हुए पलट गई और हादसे में टैक्सी में सवार तीन लोग गाड़ी के भीतर फंसकर घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉“शादी की रस्मों के बीच मच गया हड़कंप”: कालाढूंगी से बारात लेकर पहुंचे दूल्हे पर दहेज मांगने का आरोप

 तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, ग्राम प्रधान से मारपीट का आरोप

हादसे में घायल रौशन, अमित और हिमांशु को उपचार के लिए नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार के अनुसार, सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।

आरोप है कि दुर्घटना के बाद पोलो कार में सवार नशे में धुत युवकों ने घायलों की मदद करने के बजाय टैक्सी सवार लोगों से गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंचे ज्योलिकोट के ग्राम प्रधान नवल ने युवकों को सड़क खाली करने और यातायात सुचारु करने के लिए कहा तो आरोप है कि युवकों ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की।

यह भी पढ़ें 👉“1.80 करोड़ के लोन के बदले मांगी गई थी 9 लाख रुपये की रिश्वत”: 50 हजार नकद लेते ही CBI की एंटी करप्शन ब्रांच ने दबोचा एजेंट

स्थानीय लोगों ने चार युवकों को पकड़ा, पुलिस हिरासत में लेकर कर रही जांच

बताया गया है कि स्थानीय लोगों ने चार युवकों को पकड़ा और पुलिस आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों, मारपीट तथा दोनों पक्षों की भूमिका की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin