सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

प्रशासन की मिलीभगत से नंगे हो रहे पहाड़

भीमताल के बोराकुन में  बिल्डर ने खोद दिया पूरा पहाड़

आखिर पहाड़ी को खोदने की परमिशन दी किसने

ग्रामीणों ने प्रशासन व बिल्डर के खिलाफ की नारेबाजी, लगाए कई गंभीर आरोप

नैनीताल। जहां एक ओर नैनीताल जिले में बलियानाला का भूस्कलन  अरबों खरबों रुपए खर्च करने के बाद भी प्रशासन द्वारा संभाल नहीं जा रहा है। वहीं दूसरी ओर झील विकास प्राधिकरण चंद पैसों के लिए ऐसे नक्शे पास कर  रहा है। जिसके बारे में सोचने पर भी रूह कांप जाती है ऐसा ही एक मामला भीमताल बोराकुन में देखने को मिल रहा है। जहां बिल्डर द्वारा पूरे पहाड़ को नंगा कर दिया गया है। फोटो में आप साफ देखा जा सकता  है कि किस प्रकार से पहाड़ को मशीनों से काटा जा रहा है। इस प्रकार पास हुए नक्शे के खिलाफ ग्रामीणों ने नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिल्डर द्वारा उनके गांव के ऊपर पहाड़ी काटी जा रही है।

जिससे उनके गांव को खतरा उत्पन्न हो गया है उन्होंने आरोप लगाया कि जेसीबी मशीन द्वारा पहाड़ी को काटा गया है और यहां से अवैध खनन किया गया। उन्होंने प्रशासन से इस पहाड़ी का जियोलॉजिकल सर्वे करने की मांग की और कहा कि खड़ी पहाड़ी को परमिशन के नाम पर काटा जा रहा है जिस कारण ग्रामीण भयभीत है।

उनका आरोप है कि अभी आने वाले समय में बरसात होगी जिस कारण पहाड़ी से मालवा उनके घरों में जाग घुसेगा उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन की मदद से बाहर से आए यह बिल्डर मनमानी कर रहे हैं।

वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन व बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी कर कई गंभीर आरोप लगाए। इस प्रदर्शन में गांव की ग्रामीण महिला भी शामिल हुई वहीं बिल्डर का कहना है कि उन्होंने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वह नियम तहत कार्य कर रहे हैं उनके पास इस कार्य की परमिशन भी है।

अब सोचनीय  विषय यह है कि झील विकास प्राधिकरण पहाड़ो का सीना चीर कर उनको नंगा कर क्या बिल्डरों को परमिशन  किस नियम के अंतर्गत दे सकता है।


Spread the love