Spread the love

पूजा के लिए जा रही थी महिला, अलमारी के निचे छुपा कोबरा, काटा, मौत

देवप्रयाग/उत्तराखंड। देवप्रयाग से जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह गोर्थीकांडा ग्राम पंचायत के रवाडा तोक में संगीता (40) पत्नी प्रेमसिंह को जहरीले सांप ने काट लिया महिला सावन के सोमवार के व्रत  पर देवप्रयाग स्नान व पूजन के लिए निकल रही थी।

बताया जा रहा है कि महिला मंदिर जाने के लिए तैयार होने के बाद घर की अलमारी के नीचे रखे चप्पलों को निकाल रही थी। अचानक अलमारी के निचे छिपे कोबरा सांप ने उसके पैर के अंगूठे में डस दिया। महिला ने शोर मचाकर घर वालों को घटना के बारे में बताया। आनन फानन में उसे तत्काल अस्पताल के लिए ले जाया गया।

घर से महिला को सीएचसी लाने में पौने घंटे का समय लग गया। सीएचसी में महिला को तत्काल एंटी स्नेक इंजेक्शन लगाया गया। मगर सांप का जहर महिला के शरीर में पूरी तरह फैल जाने के कारण महिला को नहीं बचाया जा सका। ग्राम प्रधान रीना देवी की सूचना पर कोबरा सांप को ढूंढने के लिए वन विभाग दरोगा लखपत मैंदोला व वन रक्षक प्रताप रावत मृतक महिला के घर पहुंचे।


Spread the love

You missed