कपकोट के रामलीला मैदान में पीएम मोदी और सीएम धामी के जन्मदिन पर भव्य सुंदरकांड पाठ एवं हवन। पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल और जिला अध्यक्ष प्रभा गड़िया रहे मौजूद।
संवाददाता सीमा खेतवाल

देवभूमि जन हुंकार, कपकोट / बागेश्वर: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं देवभूमि उत्तराखंड के ऊर्जावान मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर आज बागेश्वर जनपद के कपकोट स्थित श्री रामलीला मैदान में एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। रामलीला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ एवं हवन पूरी श्रद्धा, हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।
इस मंगलमय अवसर पर कपकोट क्षेत्र की देवतुल्य जनता-जनार्दन ने बड़ी संख्या में सपरिवार पहुंचकर प्रभु श्रीराम की आराधना की। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में देश और प्रदेश के यशस्वी नेतृत्व— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी— के सुखद, स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं और उपस्थित जनों ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि उनके आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राष्ट्र एवं देवभूमि उत्तराखंड निरंतर प्रगति, समृद्धि और विकास के नए आयाम स्थापित करता रहे। पूरा कार्यक्रम ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष और ‘सेवा • श्रद्धा • संकल्प • समर्पण’ के पावन भाव से ओत-प्रोत नजर आया।
इस अवसर पर पूर्व कबिनेट बलवंत सिंह बोरियाल जी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभा गड़िया जी ब्लाक प्रमुख भावना शाही जी, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव जी, पूरन गाड़िया जी, दयाल ऐठानी जी, योगेश हरड़िया जी, मण्डल अध्यक्ष शिखर हरीश कोरंगा जी मंडल अध्यक्ष कपकोट प्रकाश जोशी जी, मंडल अध्यक्ष दुगनाकुरी मनोज बोरियाल जी, मण्डल अध्यक्ष कांडा दरवान गैंडा जी मंडल अध्यक्ष देवालचौरा भूपेश फर्त्याल जी,ओम प्रकाश ऐठानी जी, राजेंद्र राठौर जी राजा शाही मुन्ना कपकोटी जी, लक्ष्मण देव जी, स पार्टी पदाधिकारी एवं सम्मानित गणमान्य जन उपस्थित रहे।
देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें




