सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

नैनीताल जिले में 2 अक्टूबर को बड़ा हादसा हुआ, पिकअप खाई में गिरी, एक युवती की मौत तीन अन्य घायल

नैनीताल। भीमताल में दो अक्टूबर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यू थाना क्षेत्र में लूगड़ से 3 किलोमीटर आगे पटरानी पुल के पास बुधवार की शाम चार बजे बिजली के पोल लेकर आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। वाहन के खाई में गिरने से पटरानी निवासी एक युवती की मौत हो गई। साथ ही वाहन में सवार सात लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिरा है। पिकअप वाहन विद्युत विभाग का बताया जा रहा है।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खाई में उतरकर सबका रेस्क्यू किया। धारी एसडीएम केएन गोस्वामी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसडीएम ने कहा कि हादसे में एक युवती की मौत हुई है। साथ ही अन्य घायलों को हल्द्वानी एसटीएच में रेफर किया है।

खाई से रेस्क्यू किए गए सभी लोगों को पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 18 साल की नीलम परगाई को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक मनोज भट्ट, पिंकी, चंदू, अरूण, निखिल, देवेंद्र और भोला गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती किया है।

बताया जा रहा है कि पटरानी निवासी नीमा, पिंकी और चंदू ने बुधवार की शाम लूगड़ से आटा लाते समय उक्त वाहन से लिफ्ट ली थी। लेकिन पटरानी के पास पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी गई। इधरी युवती की मौत के बाद से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

 


Spread the love