सरकारी विज्ञापन
Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

18 साल के लम्बे बनबास के बाद  नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक के देवद्वार में रामलीला का होने जा रहा मंचन

स्थानीय युवा मनोज सिंह नेगी ने बताया की जब वो छोटे थे तब लास्ट बार रामलीला 2005 में हुई थी तब लव कुश कांड हुआ था तो वह 3 किलोमीटर दूर अपने गांव से देवद्वार पैदल रामलीला देखने जाते थे उसके बाद अभी तक रामलीला नही हो पाई थी इस बार यूथ रामलीला कमेटी देवद्वार द्वारा रामलीला का आयोजन किया जा रहा है जिससे क्षेत्रीय लोगो में खुशी का माहौल है |

मनोज सिंह नेगी जी का कहना है रामलीला 12 अक्टूबर से होगी तो बच्चे ओर युवा रामलीला की तैयारी में जुट गये है ओर आजकल तालीम चल रही है जिसमे बच्चे ओर युवा लोग बड़ चढ़कर भाग ले रहें हैं


Spread the love