सरकारी विज्ञापन
Administrative Anti-Encroachment Demolition Action in Paniyali Haldwani Uttarakhand
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी / पनियाली / नैनीताल: नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले को लेकर सुर्खियों में आए त्रिशूल होमस्टे होटल के खिलाफ जिला व स्थानीय प्रशासन ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्रशासन की टीम ने पनियाली स्थित होटल परिसर में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को विधिवत नोटिस देने और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ध्वस्त कर दिया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए होटल को सील कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच के बीच नार्को टेस्ट के लिए गुजरात रवाना हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर; बोले— जांच में करूंगा पूरा सहयोग

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आया था होटल

गौरतलब है कि बीते दिनों सामने आए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सहित कुल चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। इस सनसनीखेज प्रकरण की जांच और घटनाक्रम के सामने आने के बाद पनियाली स्थित त्रिशूल होमस्टे होटल भी चर्चाओं और जांच के दायरे में आ गया था।

यह भी पढ़ें 👉हल्द्वानी में जीवित प्रमाण-पत्र बनवाने के चक्कर में उड़े 23 लाख, 15 लाख ऐसे बचे— पढ़ें पूरी खबर!’ जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

पहले होटल सील किया गया, फिर सरकारी भूमि चिह्नित कर जारी हुआ नोटिस

मामले की गंभीरता और होटल संचालन से जुड़े विभिन्न तथ्यों के प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद सबसे पहले प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर होटल को सील करने की कार्रवाई की थी। इसके बाद राजस्व और प्रशासनिक स्तर पर होटल परिसर से लगी सरकारी भूमि की स्थिति का परीक्षण किया गया, जिसमें सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की पुष्टि हुई।

अतिक्रमण चिह्नित होने के उपरांत प्रशासन द्वारा संबंधित पक्ष को विधिवत नोटिस जारी कर जवाब व प्रक्रिया का अवसर दिया गया। नोटिस की कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बुधवार को प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की और सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया।

यह भी पढ़ें 👉ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी बस अड्डा रुड़की से गिरफ्तार

सरकारी भूमि पर कब्जे और नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन का सख्त संदेश

प्रशासन की इस क्रमवार कार्रवाई—पहले होटल की सीलिंग और अब सरकारी भूमि से अतिक्रमण का ध्वस्तीकरण—से क्षेत्र में स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों और गंभीर मामलों में संलिप्त प्रतिष्ठानों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा बिना किसी ढिलाई के सख्त कदम उठाए जाएंगे।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin