चारधाम यात्रा के लिए नई SOP जारी
Spread the love

देहरादून: चारधाम यात्रा के लिए नई SOP जारी, रजिस्ट्रेशन अनिवार्य और सुरक्षा पर खास जोर

उत्तराखंड सरकार ने आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी कर दी है। सरकार ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले कम से कम सात दिन की योजना बनाएं और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

नई व्यवस्था के तहत यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। श्रद्धालु ऑनलाइन पोर्टल, मोबाइल ऐप या अधिकृत काउंटर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद यात्रियों को एक यूनिक आईडी और QR कोड जारी किया जाएगा, जिसे यात्रा के दौरान स्कैन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

धामों में प्रवेश केवल निर्धारित तिथि पर ही मिलेगा और दस्तावेज सत्यापन के बाद ही दर्शन के लिए टोकन जारी होंगे। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में फिजिकल वेरिफिकेशन की भी व्यवस्था की गई है।

सरकार ने यात्रियों को स्वास्थ्य जांच कराने, गर्म कपड़े और जरूरी दवाइयां साथ रखने की सलाह दी है, क्योंकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी और ठंड की समस्या हो सकती है। साथ ही, केवल निर्धारित मार्गों और अधिकृत सेवाओं का ही उपयोग करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

आपदा प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए ‘सचेत’ मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी गई है, जिससे मौसम और आपदा से जुड़ी जानकारी समय पर मिल सके। किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 0135-2559898 और टोल फ्री नंबर 1364 पर संपर्क किया जा सकता है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love