संवाददाता सीमा खेतवाल
देवभूमि जन हुंकार, बागेश्वर (04 अगस्त 2026): “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” के संकल्प को धरातल पर साकार करने और प्रदेश को नशामुक्त बनाने के निर्देशों के क्रम में बागेश्वर पुलिस ने नशा सौदागरों के खिलाफ अपना शिकंजा और कस दिया है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के कुशल दिशा-निर्देशन में उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एसओजी और कपकोट पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कपकोट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 1.472 किलोग्राम (1 किलो 472 ग्राम) अवैध चरस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पालीडुंगरा पुल के पास चेकिंग में पकड़ी गई चरस की बड़ी खेप
प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर पूर्ण विराम लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत दिनांक 03 अगस्त 2026 की रात्रि लगभग 21:20 बजे एसओजी (SOG) टीम ने थाना कपकोट क्षेत्र अंतर्गत पालीडुंगरा पुल के समीप बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू की।
इसी दौरान एक अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UK06AC4957 पर सवार दो युवक तेजी से आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने जब संदेह के आधार पर बाइक को रोककर नियमानुसार तलाशी ली, तो उनके पास से कुल 1.472 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा के सल्ट में नवविवाहिता की हिंसक वन्यजीव के हमले में मौत
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
पुलिस टीम ने मौके से चरस परिवहन कर रहे दोनों अभियुक्तों को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता निम्नलिखित है:
-
गोविन्द सिंह पुत्र बहादुर सिंह, निवासी ग्राम सुमगढ़, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर (उम्र 32 वर्ष)।
-
राजा रावत उर्फ राज रावत पुत्र गोविन्द सिंह रावत, निवासी ग्राम सुमगढ़, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर (उम्र 26 वर्ष)।
अपाचे बाइक सीज, फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की जांच तेज
बागेश्वर पुलिस ने चरस तस्करी में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल (UK06AC4957) को मौके पर ही सीज कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कपकोट में FIR NO-48/2026, धारा 08/20/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस टीम गिरफ्तार तस्करों के नेटवर्क को खंगालने के लिए उनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज (Charas Supply Chain Network) की गहनता से पड़ताल कर रही है ताकि इस गिरोह के मुख्य सरगना तक पहुँचा जा सके।
- 👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
- 👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
- 👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

