रूड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में दो करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़ा गया पंजाब का तस्कर गुरविन्दर
Spread the love

हरिद्वार : गंगनहर पुलिस ने कार सवार पंजाब के तस्कर को दबोचा, ₹2 करोड़ की स्मैक (हेरोइन) बरामद! 👇

रूड़की/हरिद्वार: उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने और देवभूमि में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन का महा-अभियान जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार नवनीत सिंह के सख्त निर्देशों पर पूरे जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक कार सवार संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 980 ग्राम (करीब एक किलोग्राम) अवैध हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद की गई इस हेरोइन की कीमत लगभग दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से नशा तस्करों के पूरे सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉 पिता जिसे छोड़ गए थे स्कूल, वह मां के लाखों के जेवरात और नकदी लेकर किशोर संग हुई फरार; युवा पीढ़ी का यह भटकाव क्यों?

लाठरदेवा अंडरपास के पास खड़ी कार में चल रहा था खेल, घेराबंदी कर दबोचा

मिली जानकारी के अनुसार, एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा अवैध और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया था। इसी क्रम में 6 जुलाई 2026 को गंगनहर कोतवाली पुलिस की एक टीम लाठरदेवा अंडरपास के समीप संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम की नजर सड़क किनारे खड़ी एक संदिग्ध कार पर पड़ी, जिसमें एक व्यक्ति बैठा हुआ था।

जैसे ही कार सवार व्यक्ति ने पुलिस की सरकारी गाड़ी और टीम को अपनी तरफ आते देखा, उसने पकड़े जाने के डर से कार स्टार्ट कर मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी और चारों तरफ से घेर घोटकर संदिग्ध को मौके पर ही दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉 सुहाग की ‘गुप्त सेटिंग’ का पत्नी ने कर दिया भंडाफोड़; बच्चों के साथ मिलकर पति और दूसरी महिला को सिखाया ऐसा सबक कि पहुंच गए थाने! 👇

गाड़ी के डैशबोर्ड से निकली ₹2 करोड़ की हेरोइन, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

संदिग्ध को हिरासत में लेकर जब पुलिस टीम ने सख्ती से पूछताछ की और उसकी कार की जामा तलाशी ली, तो अधिकारी भी दंग रह गए। कार के डैशबोर्ड के भीतर एक प्लास्टिक की पन्नी में छिपाकर रखी गई 980 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल मादक पदार्थ और कार को अपने कब्जे में ले लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरविन्दर सिंह पुत्र दलवीर सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम नारली, थाना खालड़ा, जिला तरण तारण (पंजाब) के रूप में हुई है। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए मु०अ०सं०- 249/2026 के तहत धारा 8/21/60 एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के अंतर्गत गंभीर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा: ठंडी सड़क और नैनीताल रोड पर कई ठेले जब्त, भारी जुर्माना वसूला

पंजाब से लाकर रूड़की में खपानी थी खेप, सप्लायर और खरीदारों पर कसेगा शिकंजा

प्रारंभिक पूछताछ में शातिर तस्कर गुरविन्दर सिंह ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि वह पंजाब के सीमावर्ती इलाके से एक बड़े नशा तस्कर से बेहद सस्ते दामों पर यह हेरोइन खरीदकर लाया था और इसे रूड़की व आसपास के शैक्षणिक संस्थानों और युवाओं के बीच मोटी रकम में बेचने की फिराक में था।

एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि हरिद्वार पुलिस केवल इस तस्कर की गिरफ्तारी तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को भी खंगाला जा रहा है। पंजाब में इसे इतनी बड़ी खेप देने वाले मुख्य सप्लायर और रूड़की में इसे खरीदने वाले स्थानीय पेडलर्स व एजेंटों को भी चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस इस पूरे सिंडिकेट को नेस्तनाबूद करने के लिए बहुत जल्द कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां कर सकती है। स्थानीय स्तर पर आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी गोपनीय जांच की जा रही है।

👉देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

You missed