Spread the love

लोकसभा चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग फ्रंटफुट में , उत्तराखंड समेत छह राज्यों के गृह सचिव हटाए

बंगाल के डीजीपी भी हटाये गए

मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में भी किया फेरबदल 

 

लोकसभा चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने एक बड़ा एक्शन लिया है। चुनाव आयोग ने छह राज्यों में फेरबदल करते हुए उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, और झारखंड, में गृह सचिव को हटाने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव को भी हटा दिया गया है।

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस डीजीपी को भी हटाने के आदेश दिए। 43 दिन तक चलने वाली चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न और निष्पक्ष तरीके से करने के लिए चुनाव आयोग ने यह बड़ा कदम उठाया है, लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे और 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आएंगे,

आयोग ने सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि वे चुनाव संबंधी कार्यों से जुड़े उन अधिकारियों का तबादला करें, जो तीन साल पूरे कर चुके हैं या अपने गृह जिलों में हैं। आयोग ने बीएमसी और अतिरिक्त/उपायुक्तों को आज शाम 6 बजे तक रिपोर्ट करने के निर्देश के साथ ट्रांसफर करने का निर्देश दिया।


Spread the love

You missed