🚨 REAP परियोजना के तहत फ़रसाली में प्रतिज्ञा स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक आम सभा संपन्न: विकसित उत्तराखंड के संकल्प को मिली नई ताकत! 👇
संवाददाता सीमा खेतवाल
संवाददाता सीमा खेतवाल कपकोट/बागेश्वर:उत्तराखंड सरकार के विशेष सहयोग से संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (REAP) के अंतर्गत कपकोट क्षेत्र के फ़रसाली में प्रतिज्ञा स्वायत्त सहकारिता समिति की वार्षिक आम सभा का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय स्वाभिमानी मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही महिलाओं से आत्मीय संवाद किया गया।
“महिला सामर्थ्य ही विकसित उत्तराखंड की सबसे मजबूत नींव”
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उपस्थित महिलाओं के असीम उत्साह, आत्मविश्वास और नवाचार की भावना की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति का सामर्थ्य ही विकसित उत्तराखंड के निर्माण का सबसे मजबूत आधार है। स्वयं सहायता समूहों और सहकारिता आंदोलन के जरिए ग्रामीण महिलाएं आज न केवल अपने परिवारों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ कर रही हैं, बल्कि गांवों में स्वरोजगार, आजीविका और सामाजिक परिवर्तन की एक नई चेतना भी जगा रही हैं।
हर गांव को समृद्ध और हर परिवार को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प
समारोह में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि जब मातृशक्ति सशक्त होती है, तो गांव स्वतः ही समृद्ध बनते हैं। गांवों की समृद्धि से उत्तराखंड राज्य सशक्त होगा और उत्तराखंड के सशक्त होने से ही ‘विकसित भारत’ का राष्ट्रीय संकल्प साकार होगा। राज्य सरकार का अटूट संकल्प है कि प्रदेश का हर गांव समृद्ध बने, हर परिवार आर्थिक रूप से पूरी तरह आत्मनिर्भर हो और प्रत्येक बहन-बेटी अपनी उद्यमिता के बल पर सफलता के नए आयाम स्थापित करे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय श्रीमती प्रभा गड़िया जी, CLF अध्यक्ष श्रीमती सीता देवी जी, मंडल अध्यक्ष श्री हरीश कोरंगा जी, ग्राम प्रधान श्रीमती पूजा देवी जी, श्री चंदन गिरि गोस्वामी जी, जिला महामंत्री श्री हरीश मेहरा जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती पूजा देवी जी, ग्राम प्रधान श्री भूपाल कोरंगा जी, श्री महेश पांडेय जी, श्री प्रेम लाल शाह जी, श्री नारायण पुरी जी, श्रीमती हंसा देवी जी, REAP के परियोजना अधिकारी श्री आरिफ खान जी, सहायक प्रबंधक श्री सुनील भट्ट जी, श्री हरीश पांडा जी सहित अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधियों, अधिकारीगण एवं क्षेत्र की मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।
हमारा अटूट संकल्प है कि हर गाँव समृद्ध बने, हर परिवार आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो और हर बहन-बेटी अपने सामर्थ्य, स्वाभिमान एवं उद्यमिता के बल पर सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे। जब मातृशक्ति सशक्त होती है, तब गाँव समृद्ध होते हैं; गाँव समृद्ध होते हैं, तो उत्तराखंड सशक्त बनता है; और जब उत्तराखंड सशक्त बनता है, तभी विकसित भारत का संकल्प साकार होता है।
