ऋषिकेश-देवप्रयाग हाईवे पर भद्रकाली के पास खेतों में पलटा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक
Spread the love

ऋषिकेश-देवप्रयाग हाईवे पर भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर 20 मीटर नीचे गिरा ट्रक, मलबे में दबने से महिला और चालक सहित दो की मौत

ऋषिकेश: उत्तराखंड में ऋषिकेश-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास एक दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक अनियंत्रित ट्रक सड़क से अचानक लगभग 20 मीटर नीचे खेतों में जा गिरा।

यह दुर्घटना इतनी भयानक थी कि ट्रक के गिरने के वेग से सड़क किनारे लगे दो भारी-भरकम कंक्रीट के डिवाइडर भी उखड़ गए और वे सड़क की बाईं ओर बनी एक झोपड़ी पर जा गिरे, जिसके मलबे और भारी डिवाइडरों के नीचे दबने से झोपड़ी में मौजूद एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉धर्मांतरण सिंडिकेट : लालच और डर दिखाकर धर्म परिवर्तन कराने वाले पास्टर सहित 4 गिरफ्तार

इस दौरान ट्रक चालक भी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुचीं और क्रेन व कटर की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर डिवाइडरों के नीचे दबी महिला के शव को बाहर निकाला।

पुलिस द्वारा की गई शिनाख्त के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की पहचान ट्रक चालक फारुख (पुत्र निवासी बहादुरपुर, लक्सर, हरिद्वार) तथा झोपड़ी में रहने वाली कौशल्या देवी (उम्र 42 वर्ष, पत्नी सुरेश, निवासी बावड़ी शिवपुरी) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉 जसपुर: 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार; ‘सफेद दाढ़ी’ वाले कक्का सिंह को पुलिस ने दबोचा

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रारंभिक तौर पर ट्रक के अनियंत्रित होने को हादसे की मुख्य वजह मानते हुए दुर्घटना के असल कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।


Spread the love

You missed