सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

बागेश्वर में नगर निकाय चुनाव की सुरक्षा व्यवस्थाओं का हुआ निरीक्षण

संवाददाता सीमा खेतवाल

नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी बागेश्वर श्री आशीष भटगांई और एसपी बागेश्वर श्री चंद्रशेखर घोडके ने आज सभी पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सभी पोलिंग बूथों पर शांति पूर्वक मतदान प्रक्रिया चलने की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अराजकता या अव्यवस्था होने पर संबंधित के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी और एसपी ने आमजन को भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया और यह सुनिश्चित किया कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अनचाही घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की नजर अराजक तत्वों पर लगातार बनी रहेगी।

उनका कहना था कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है और कोई भी अप्रिय घटना नहीं होने पाएगी।


Spread the love