सरकारी विज्ञापन
Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

बच्चों की फीस के नाम पर 1 करोड से अधिक की धोखा करने वाली लिपिक को उत्तरकाशी पुलिस ने किया गिरफ्तार

सितम्बर 2024 में उत्तरकाशी अल्पाइन पब्लिक स्कूल की प्रबंधक द्वारा स्कूल में बच्चों की फीस जमा करने के नाम पर धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध में एक तहरीर दी गयी।

जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि लिपिक अल्पाइन पब्लिक स्कूल द्वारा अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर षडयंत्र कर स्कूल की फर्जी फीस रसीद तैयार कर 1 करोड़ 9 लाख 12 हजार 143 रु0 की धोखाधड़ी की गयी। तहरीर के आधार पर उक्त मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया।

कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस टीम द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच करते हुये स्कूल से प्राप्त फीस रसीदों, रजिस्ट्ररों, बैंक स्टेटमेंट, घटना स्थल का निरीक्षण, बच्चों,अभिभावकों व मामले से जुडे अन्य लोगों के बयान व पूछताछ में साक्ष्य जुटाकर उक्त मामले में मुख्य अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।


Spread the love