देवभूमि तैयार: 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की खास एडवाइजरी
उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान ठंड, अधिक ऊंचाई और ऑक्सीजन की कमी यात्रियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 13 भाषाओं में विशेष एडवाइजरी जारी की है, ताकि श्रद्धालु अपनी सेहत को लेकर सतर्क रह सकें।
यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत
यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 25 विशेषज्ञ डॉक्टरों, 178 मेडिकल अधिकारियों और 414 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में 47 स्थायी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट भी स्थापित किए गए हैं, जिससे आपात स्थिति में तुरंत उपचार मिल सके।
श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच के लिए देहरादून और हरिद्वार सहित पांच जिलों में 57 स्क्रीनिंग केंद्र बनाए गए हैं। यहां उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और डायबिटीज जैसी बीमारियों की जांच की जाएगी। साथ ही 112, 108 और 104 हेल्पलाइन नंबर चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे, जबकि 104 सेवा के माध्यम से हाई-रिस्क यात्रियों की लगातार निगरानी की जाएगी।
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
चारधाम क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदलता है, जिससे यात्रा के दौरान जोखिम बढ़ सकता है। ऐसे में यात्रियों को गर्म कपड़े, रेनकोट और जरूरी दवाइयां साथ रखने की सलाह दी गई है। पैदल यात्रा करने वालों को हर 2-3 किलोमीटर पर विश्राम करने और शरीर को अत्यधिक थकान से बचाने की भी हिदायत दी गई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी के कारण सांस लेने में परेशानी, चक्कर और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





