उत्तराखंड में पेंशन बढ़ोतरी की तैयारी, विधवा-दिव्यांग को ₹1875 और वृद्धों को ₹1500 देने का प्रस्ताव
उत्तराखंड सरकार सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रस्ताव के अनुसार विधवा और दिव्यांग पेंशन को ₹1500 से बढ़ाकर ₹1875 किए जाने की तैयारी है। वहीं वृद्धावस्था और किसान (बीना) पेंशन को ₹1200 से बढ़ाकर ₹1500 करने की योजना बनाई गई है।
इसके अलावा दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान को ₹700 से बढ़ाकर ₹1000 करने का भी प्रस्ताव है, जिससे जरूरतमंदों को अतिरिक्त आर्थिक सहारा मिल सके।
हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पात्र लाभार्थी को योजनाओं से वंचित न रखा जाए। उन्होंने सत्यापन प्रक्रिया को और पारदर्शी व प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में नए ट्रेड शुरू करने और अनुभवी प्रशिक्षकों की नियुक्ति के निर्देश भी दिए गए।
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
सरकार अन्य कल्याणकारी योजनाओं में भी बदलाव की तैयारी कर रही है। पेंशन योजनाओं की आय सीमा को ₹4000 से बढ़ाकर ₹6000 करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। वहीं अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में समय सीमा को वित्तीय वर्ष के बजाय 365 दिन (किसी भी समय आवेदन) करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को दिए जाने वाले सहायक उपकरणों के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग इसका लाभ उठा सकें।
यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत
सरकार के इन प्रस्तावों के लागू होने पर प्रदेश के हजारों लाभार्थियों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।
देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





