कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर आधिकारिक तारीख की घोषणा कर दी है, जिससे विद्यार्थियों और छात्र नेताओं का इंतजार समाप्त हो गया है। विश्वविद्यालय के परिसरों और इससे संबद्ध सभी राजकीय महाविद्यालयों में आगामी 29 सितंबर 2026 को छात्रसंघ चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चुनाव के ठीक बाद 1 अक्टूबर 2026 को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ का निर्वाचन किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण निर्णय कुमाऊं विश्वविद्यालय, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी के कुलपतियों की एक संयुक्त बैठक के बाद लिया गया है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही अब कॉलेज परिसरों में राजनीतिक सरगर्मी और चुनावी तैयारियां पूरी तरह से तेज हो गई हैं।
देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें



