सरकारी विज्ञापन
Legal Investigation and Zero FIR Transfer Concept in Uttarakhand and Assam
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, देहरादून / गुवाहाटी: उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत से जुड़े एक मामले में असम में दर्ज जीरो एफआईआर को देहरादून स्थानांतरित किए जाने की जानकारी सामने आई है। असम की एक महिला ने नाबालिग होने के दौरान के कथित घटनाक्रम को लेकर गुवाहाटी स्थित पानबाजार महिला थाने में 17 धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में लगाए गए विभिन्न आरोपों के बीच जीरो एफआईआर देहरादून स्थानांतरित की गई है और बताया गया है कि प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉“शादी की रस्मों के बीच मच गया हड़कंप”: कालाढूंगी से बारात लेकर पहुंचे दूल्हे पर दहेज मांगने का आरोप

2002-03 की अवधि से जुड़े लगाए गए आरोप

शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, वर्ष 2002-03 में जब उसकी उम्र 16 वर्ष थी, तब वह देहरादून के यमुना कॉलोनी बस स्टैंड के पास एक एसटीडी बूथ पर काम करती थी। महिला का आरोप है कि इसी दौरान एक राजनीतिक कार्यकर्ता के माध्यम से उसे मंत्री के सरकारी आवास पर पहुंचाया गया, जहां करीब डेढ़ से दो महीने तक जबरन रखा गया और इस दौरान दुष्कर्म किया गया। शिकायत में राजपुर रोड स्थित होटल मधुबन सहित अन्य होटलों में ले जाने तथा मंत्री के सरकारी आवास में भी दुष्कर्म किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉“1.80 करोड़ के लोन के बदले मांगी गई थी 9 लाख रुपये की रिश्वत”: 50 हजार नकद लेते ही CBI की एंटी करप्शन ब्रांच ने दबोचा एजेंट

गर्भावस्था, नारी निकेतन, जन्म और डीएनए परीक्षण की मांग

शिकायत के मुताबिक, कथित यौन उत्पीड़न के कारण महिला गर्भवती हो गई और उसे शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। महिला का आरोप है कि बिना किसी वैध मजिस्ट्रेट आदेश के उसे नारी निकेतन अथवा सरकारी मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में रखा गया, और जून 2003 में देहरादून के सरकारी अस्पताल में उसने एक बेटे को जन्म दिया।

महिला का दावा है कि उस समय भी मामला दर्ज हुआ और सीबीआई जांच हुई, लेकिन हिंदी न समझने के बावजूद असमिया अनुवादक के बिना हिंदी में तैयार बयान पर हस्ताक्षर कराए गए तथा अधिवक्ता द्वारा उसकी बात उचित रूप से न रखने का आरोप भी लगाया गया। उसके अनुसार नवजात बेटे का डीएनए नमूना नहीं लिया गया, मामला बंद होने की बात कही गई और पुलिसकर्मियों के माध्यम से उत्तराखंड से बाहर भेजकर दोबारा न लौटने की धमकी दी गई। शिकायत में वर्ष 2016 में हरक सिंह रावत के करीबी बताए गए योगेंद्र सिंह चौहान द्वारा संपर्क किए जाने का भी जिक्र है।

महिला ने अपने और अपने 23 वर्षीय बेटे के बयान मजिस्ट्रेट के सामने असमिया अनुवादक की मौजूदगी में दर्ज कराने, स्वयं व बेटे का ट्रिपल डीएनए परीक्षण कराने तथा वर्ष 2003 के नारी निकेतन, अस्पताल और सीबीआई से संबंधित रिकॉर्ड जब्त करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉 200 सीसीटीवी कैमरों ने खोला राज; काशीपुर के साईं मंदिर में हुई चोरी का सफल अनावरण, एक आरोपी गिरफ्तार व 65 हजार की चांदी बरामद

17 धाराओं में जीरो एफआईआर, देहरादून स्थानांतरित हुआ मामला

महिला की शिकायत पर पानबाजार महिला थाने में दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म, अपहरण, अवैध बंधक बनाने, धमकी देने, साक्ष्य मिटाने और आपराधिक षड्यंत्र सहित विभिन्न धाराओं के साथ मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम की धाराएं शामिल बताई गई हैं। मामले में असम में जीरो एफआईआर दर्ज हुई है और एफआईआर देहरादून स्थानांतरित की गई है, जिसके बाद प्रकरण की गंभीरता से जांच कराए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin