सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस के ब्रेक फेल, चालक की सुझबूझ से टला बड़ा हादसा

28 यात्रियों की बची जान

लोहाघाट डिपो की लोहाघाट से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस यूके 07 पीए 2812 का स्वाला के समीप कोट अमोड़ी के पास प्रेशर पाइप फटने से ब्रेक फेल हो गया जिससे बस में सवार 28 लोगों की जान खतरे में आ गई चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी की तरफ दीवार की ओर टकराकर बामुश्किल नियंत्रित किया। इससे बस में सवार 28 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।

मंगलवार को लोहाघाट डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए 2812 लोहाघाट से हल्द्वानी जा रही थी। अपराह्न करीब डेढ़ बजे कोट अमोड़ी के पास अचानक बस के ब्रेक फेल गए। चालक नारायण दत्त थ्वाल ने ढलान में जा रही बस का ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन ब्रेक नहीं लगा।

उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए बस को दीवार के सहारे रोक कर किसी तरह नियंत्रित किया। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में सभी यात्रियों को दूसरी बस से टनकपुर रवाना किया गया।


Spread the love